वृश्चिक राशिफल 28 मई 2026: पार्टनर के साथ हो सकती है गलतफहमी, ऑफिस की पॉलिटिक्स से रहें दूर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Scorpio Horoscope Today Vrishchik Rashi ka Rashifal Horoscope: वृश्चिक राशि चक्र की आठवीं राशि है। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। आज वृश्चिक राशि वालों को पैसे, रिश्ते और स्वास्थ्य में सही बैलेंस बनाकर रखने की जरूरत है। जानें 28 मई का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा जाने वाला है?

वृश्चिक राशिफल 28 मई 2026: पार्टनर के साथ हो सकती है गलतफहमी, ऑफिस की पॉलिटिक्स से रहें दूर

वृश्चिक राशि वाले आज के दिन धैर्य और समझदारी से काम लें। आज कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। कई मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। दिनभर मन थोड़ा परेशान रह सकता है लेकिन अगर आप शांत रहकर काम करेंगे तो स्थितियां धीरे-धीरे संभलती नजर आएंगी। पैसे, रिश्ते और स्वास्थ्य आज तीनों मामलों में बैलेंस बनाए रखना जरूरी रहेगा। आइए जानते हैं कि 28 मई का दिन आपके लिए कैसा जाने वाला है?

वृश्चिक राशि का लव राशिफल

प्यार के मामले में आज छोटी-छोटी बात पर तनाव की स्थिति बन सकती है। पार्टनर के साथ किसी ना किसी बात को लेकर गलतफहमी होगी। कोशिश करें कि कोई भी बात फालतू में इतनी ना बढ़े कि बहस की स्थिति बन जाए। गुस्से में अपने ऊपर थोड़ा काबू रखें क्योंकि इस दौरान कही गई बात रिश्ते में दूरियां ला सकती है। जो लोग नया रिश्ता बनाना चाह रहे हैं वो अभी थोड़ा इंतजार करें। शादीशुदा कपल्स अपने शब्दों पर थोड़ा कंट्रोल रखेंगे तो सब सही होगा। शांत तरीके से की गई बातचीत रिश्ते को सही ट्रैक पर ले आएगी।

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल

काम के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस रखना चाहिए और ऑफिस की राजनीति या फिर किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने कोशिश करनी चाहिए। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए ये समय संभलकर चलने का है। किसी भी नए इन्वेस्टमेंट या फिर बड़े फैसले से फिलहाल बचें। पैसों को लेकर बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसी के भी बहकावे में आकर पैसा ना लगाएं। पुरान बचे हुए काम पूरे करें। धैर्य रखेंगे तो सब आपके कंट्रोल में होगा।

वृश्चिक राशि का मनी राशिफल

आज के दिन आपका खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है। अचानक से कुछ जरूरत पड़ेगी और वहां पैसा लगाना पड़ सकता है। ऐसे में मानसिक तनाव भी होगा। आज के दिन फालतू के खर्चों से बचना आपके लिए जरूरी होगा। अपनी बचत पर ध्यान दें। बिना ज्यादा जरूरत के उधार लेने और देने से बचें। पैसों का संभालकर खर्च करेंगे तो आने वाला समय राहत देगा। खर्चे और बचत के बीच सही बैलेंस बनाकर चलें।

वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि वालों का दिन मिला-जुला रह सकता है। आज आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। हालांकि दिन में सिरदर्द, आंखों में जलन और थकान सा महसूस हो सकता है। नींद ना पूरी होने पर चिड़चिड़ापन सा रहेगा। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कत है वो अपनी सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। खानपान का पूरा ध्यान रखें। हेक्टिक शेड्यूल के बीच खुद को आराम दें। कोशिश करें कि फालतू का तनाव ना पालें।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!