वृश्चिक राशिफल 28 फरवरी: आज रिश्ते पर पक्की मुहर लगा सकते हैं घरवाले, ऑफिस में नहीं मिलेगा सीनियर का फुल सपोर्ट

Feb 28, 2026 06:14 am ISTDr JN Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Aaj ka Vrishchik Rashi Ka Rashifal, Scorpio Horoscope 28 February 2026: राशि चक्र में ये आठवीं राशि होती है। जिन लोगों का जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। जानें इस राशि के जातकों के लिए आज यानी 28 फरवरी का दिन कैसा जाने वाला है?

वृश्चिक राशिफल 28 फरवरी: आज रिश्ते पर पक्की मुहर लगा सकते हैं घरवाले, ऑफिस में नहीं मिलेगा सीनियर का फुल सपोर्ट

Scorpio Horoscope Today 28 February 2026, Aaj ka Vrishchik Rashifal, वृश्चिक राशिफल: आज आप अपने रिश्ते में अच्छे पल को ढूंढने की कोशिश करें। अगर कोई दिक्कत चल रही है तो पार्टनर के साथ मिलकर इसका समाधान निकालें। कोशिश करें कि आप लोगों का रिश्ता मजबूत होता जाए। ऑफिस में आज नए काम लें। ऐसे काम जो आपकी काबिलियत को परखते हो। आज के दिन पैसों को संभालकर ही खर्च करें। आपकी हेल्थ आज ठीक रहेगी। हालांकि कुछ चीजों को नजरअंदाज ना करें तो अच्छा ही होगा। बाकी नीचे विस्तार से जानें कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा जाने वाला है?

वृश्चिक लव राशिफल

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक प्यार के खूबसूरत पलों को महसूस करेंगे। हो सकता है कि आपको कभी-कभी गुस्सा भी आ जाए, लेकिन खुद पर काबू रखें। आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं। उनकी बातों को ध्यान से सुनने की कोशिश करें। अगर आप अपने पार्टनर को घरवालों से मिलवाना चाहते हैं तो इसके लिए आज दिन का दूसरा हिस्सा सही रहेगा। अगर आप जल्दी शादी का सोच रहे हैं तो समय आपके पक्ष में है। घरवालों की ओर से आपके रिश्ते पर पक्की मुहर लग जाएगी। शादीशुदा महिलाओं को ससुराल पक्ष के भाई-बहनों से अच्छे संबंध रखने चाहिए। इससे परिवार में तालमेल मजबूत होगा और लोगों को समझने में भी आसानी होगी।

वृश्चिक करियर राशिफल

आज वृश्चिक राशि के जातक काम के मामले में ट्रैवल कर सकते हैं। बैंकिंग, फाइनेंस और अकाउंट्स की फील्ड से जुड़े लोगों को हिसाब-किताब करते समय खास सावधानी रखनी चाहिए। कुछ लोगों को जरूरी काम में टीम या सीनियर का पूरा साथ नहीं मिल पाएगा, जिससे निराशा हो सकती है। ऐसे में आप धैर्य बनाकर रखें। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाने वाली है। अपने हिस्से की मेहनत आप करते रहिए। वहीं जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, वो लोग इस्तीफा देकर जॉब पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल को अपडेट कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए इलाकों में काम बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक धन राशिफल

आज वृश्चिक राशि वाले लोग पैसों से जुड़े मामले में कोई भी फैसला लेते वक्त सावधान रहें। आज हो सकता है कि आमदनी में स्थिरता दिखाई दें। सोच-समझकर खर्चा करें। फालतू चीजों पर खर्चा करने से बचें। अगर भाई-बहन के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो आज के दिन उसे सुलझाना ठीक रहेगा क्योंकि स्थिति ट्रैक पर आने की संभावना है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज प्रमोटरों से फंड मिलने की संभावना है और इसके बाद बिजनेस में अपने आप इजाफा होता चला जाएगा। कुछ लोगों का पैसा इलाज पर खर्च हो सकता है। वहीं महिला जातक परिवार के किसी इवेंट पर अपनी ओर से खर्च कर सकती हैं।

वृश्चिक हेल्थ राशिफल

28 फरवरी के दिन वृश्चिक राशि वाले लोग हरी सब्जियां खाएं। बैलेंस्ड मील लेंगे तो आपके लिए सही रहेगा। आज पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलें। कुछ लोगों को आज कान से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। आज ध्यान रखें कि घर के बड़े-बुजुर्ग लोग गीले फर्श पर ना चलें। अगर चलना पड़े तो इस समय सावधानी रखें। कुछ लोगों को आज पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। अगर आप कहीं पर यात्रा कर रहे हैं तो अपने खाने-पीने का ध्यान जरूर रखें। आज के दिन प्रेग्नेंट महिलाओं को बाइक चलाने से बचना चाहिए। हो सके तो आज एडवेंचर स्पोर्ट्स से दूर ही रहें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Dr JN Pandey

लेखक के बारे में

Dr JN Pandey

डॉ. जे.एन पांडेय


संक्षिप्त विवरण

डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।


योगदान

शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।


उपलब्धियां

डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया


विशेषज्ञ

वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!