वृश्चिक राशिफल 23 मई 2026: शनि, गुरु और मंगल मिलकर दे रहे हैं बड़ा संकेत, आज इन मामलों में रहना होगा सतर्क

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka Vrishchik Rashifal Horoscope 23 May 2026, Scorpio Horoscope Today: राशि चक्र की यह 8वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है…। 

वृश्चिक राशिफल 23 मई 2026: शनि, गुरु और मंगल मिलकर दे रहे हैं बड़ा संकेत, आज इन मामलों में रहना होगा सतर्क

Scorpio Horoscope Today, वृश्चिक राशिफल 23 मई 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कुछ मामलों में आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। तो वहीं कुछ चीजों में आज सावधानी बरतनी होगी। खासकर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों में लापरवाही नहीं करनी है। हालांकि आज भाग्य का साथ मिलने की वजह से कई अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। दिनभर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो परिस्थितियां आपके ही फेवर में आएंगी। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए लव, करियर, मनी और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा होगा?

ग्रहों का संकेत

आज मंगल आपको मेहनत और हिम्मत के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना है। वहीं शनि और गुरु की स्थिति रिश्ते में धैर्य रखने और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दे रहे हैं।

वृश्चिक राशि का लव राशिफल

आज प्यार के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी भी छोटी बात को लेकर पार्टनर से बहस ना करें। आज मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में गुस्से और जल्दबाजी से बचें। रिश्ते में बातचीज जरूरी है। जो लोग लंबे समये से रिश्ते में हैं उन्हें पार्टनर की फीलिंग्स का आज ध्यान रखना चाहिए। वहीं जो लोग सिंगल हैं वो नए रिश्ते में आने की बजाय खुद पर ध्यान दें। शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ आ समय बिताएं और आपसी समझदारी और तालमेल को बेहतर बनाने की कोशिश करें। धैर्य और समझदारी से चलेंगे तो सब सही होगा।

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल

काम के मामले में आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। ग्रोथ थोड़ी धीमी हो सकती है। काम पर फोकस बनाए रखने की कोशिश करें। आज एक छोटी सी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है तो ऐसे में सतर्क रहें। बिजनेस से जुड़े जातकों को भी जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। धैर्य और मेहनत के दम पर आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकता है। सीनियर का सपोर्ट मिलेगा और आज आपकी परफॉर्मेंस की तारीफ भी हो सकती है। छोटी-छोटी सफलता का जश्न मनाना ना भूलें। बस आज आपको हर चीज में धैर्य रखना होगा।

वृश्चिक राशि का मनी राशिफल

आज पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है। छोटे-मोटे निवेश आज कर सकते है। वहीं अगर कोई बड़ी रकम लगानी है तो इससे पहले सारी जानकारी लें। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाने की जरूरत पड़ सकती है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी ना करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लेंगे तो आपके लिए सही होगा। अचानक से कोई धन लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको थोड़ा सतर्क ही रहना है। आज छोटी-मोटी दिक्कत लगी रहेगी जिससे परेशानी हो सकती है। आज खून से जुड़ी कोई समस्या सामने आ सकती है। एलर्जी और स्किन से जुड़ी कोई दिक्कत होगी। खानपान में लापरवाही ना करें। अपनी साफ-सफाई का ध्यान रखें। अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य की दिक्कत रही है तो समय पर दवाई लेते रहें। हेक्टिक शेड्यूल के बीच आराम करें और खूब पानी पिएं।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!