वृश्चिक राशिफल 7 मार्च: पुराने प्यार से आज होगी वृश्चिक राशि वालों की मुलाकात, ऑनलाइन पेमेंट के वक्त रहें सावधान

Mar 07, 2026 06:14 am ISTDr JN Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka Vrishchik Rashi Ka Rashifal, Scorpio Horoscope 7 March 2026: राशि चक्र में आठवीं राशि वृश्चिक होती है। जिन लोगों का जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। जानें इस राशि के जातकों के लिए आज यानी 7 मार्च का दिन कैसा जाने वाला है?

वृश्चिक राशिफल 7 मार्च: पुराने प्यार से आज होगी वृश्चिक राशि वालों की मुलाकात, ऑनलाइन पेमेंट के वक्त रहें सावधान

Scorpio Horoscope Today 7 मार्च 2026, Aaj ka Vrishchik Rashifal, वृश्चिक राशिफल: आज आप शांत और बैलेंस्ड रहेंगे। आपको भी ये क्लियरली समझ आएगा। लव लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कत आ सकती है लेकिन आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। ऑफिस में दिन अच्छा जाएगा। यहां पर हर मुश्किल को आप आसानी से सुलझा पाएंगे। ऑफिस में काम का प्रेशर होगा लेकिन इसे अच्छे से संभालते हुए काम कर ले जाएंगे तो रिजल्ट अच्छा मिलेगा। हेल्थ भी आज सही रहने वाली है। साथ ही पैसों से जुड़ी कोई दिक्कत भी नहीं होगी। नीचे विस्तार से जानें कि आज यानी 7 मार्च के दिन वृश्चिक राशि वालों का दिन कैसा जाएगा?

यहां पढ़ें वृश्चिक राशि वालों के लिए 7 मार्च की विस्तृत राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल

आज हो सकता है कि आप किसी के साथ डेट प्लान करें। आपकी ये मुलाकात आगे चलकर प्यार के रिश्ते में बदल सकती है। डेट पर जाते वक्त शांत रहें और सहज रहने की कोशिश करें। सामने वाले शख्स को अपने अंदाज में इम्प्रेस करने की कोशिश करें। आज कुछ लोगों की मुलाकात उनके पुराने प्यार से होने की पूरी-पूरी संभावना है। ऐसे में पुराने रिश्ते की शुरुआत फिर से हो सकती है और ऐसे में जिंदगी में फिर से खुशियां लौट सकती हैं। वहीं जो लोग रिश्ते में हैं, वो आज पार्टनर के साथ थोड़ी बहुत बहस कर सकते हैं। रिश्ते में तनाव और ईगो आएगा। ऐसे में चीजों को संभालकर चलें कि सब कुछ खराब ना हो। शादीशुदा महिलाओं के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अगर ससुराल पक्ष के साथ कोई मतभेद चल रहा है तो आज उसे अपनी ओर से सुलझाने की पूरी कोशिश करें।

वृश्चिक करियर राशिफल

आज ऑफिस में दिन का पहला हिस्सा थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर महिला जातकों के लिए। आज क्लाइंट से मिलने के लिए कुछ लोगों को ट्रैवल करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो आज दिन का दूसरा हिस्सा इंटरव्यू देने के लिए सही है। सफलता मिलने के चांस बन रहे हैं। अपने काम से आप सीनियर्स को इम्प्रेस करने की कोशिश करें। आज आपको नौकरी बदलने के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोग भी अपनी किस्मत विदेश में आजमा सकते हैं।

वृश्चिक मनी राशिफल

आज आप पैसों को ज्यादा महत्व देने वाले हैं। कोशिश करें कि आप बचत ज्यादा करें। खर्चा कम करने की कोशिश करें। समझदारी के साथ इन्वेस्टमेंट करें। आज आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आज कुछ लोग कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान ले सकते हैं। वहीं कुछ लोग ज्वेलरी या फिर गाड़ी में पैसा लगा सकते हैं। हालांकि आज अगर आप किसी को उधार दे रहे हैं तो पहले से ही सावधान रहें। बिजनेस से जुड़े लोगों का पार्टनर के साथ पैसों को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। आज के दिन ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त थोड़ा सावधान रहें।

वृश्चिक हेल्थ राशिफल

आज हेल्थ सही रहने वाली है और किसी पुरानी बीमारी से थोड़ी राहत मिलने की भी संभावना है। आज टू-व्हीलर गाड़ी चलाते वक्त सावधान रहें। कुछ लोगों को आज हड्डियों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में रिस्की खेल या फिर एडवेंचर स्पोर्ट्स से दूर रहें। बड़े-बुजुर्ग लोग अपनी डाइट का इस वक्त खास ध्यान रखें। नेगेटिव सोच वाले लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। क्रिएटिव कामों में खुद को व्यस्त रखेंगे तो तनाव कम होगा और मन भी अच्छा रहेगा। बच्चों को आज मुंह या फिर दांत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Dr JN Pandey

लेखक के बारे में

Dr JN Pandey

संक्षिप्त विवरण: डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।


योगदान

शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।


उपलब्धियां

डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया


विशेषज्ञ

वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!