वृश्चिक राशिफल 6 मार्च: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से रहें दूर, बिजनेस से जुड़े लोगों को मिलेगा सरकारी कॉन्ट्रैक्ट
Aaj ka Vrishchik Rashi Ka Rashifal, Scorpio Horoscope 6 March 2026: राशि चक्र में आठवीं राशि वृश्चिक होती है। जिन लोगों का जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। जानें इस राशि के जातकों के लिए आज यानी 6 मार्च का दिन कैसा जाने वाला है?

Scorpio Horoscope Today 6 मार्च 2026, Aaj ka Vrishchik Rashifal, वृश्चिक राशिफल: आज आप रिश्ते में खुलकर बात करें। पार्टनर की केयर करें। लव लाइफ में धैर्य और समझदारी जरूरी है क्योंकि तभी आप किसी परेशानी का हल निकाल पाएंगे। हो सकता है कि आज ऑफिस में आपको काम का दबाव महसूस हो। इस चीज को समझदारी से संभालें। हो सकता है कि लोग आपके काम को क्रिटिसाइज करें। पैसों के मामले में भी आपको थोड़ा सावधान रहना है। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी। साथ ही आज हेल्थ का भी ध्यान रखना है।
वृश्चिक लव राशिफल
आज आपके रिश्तों में कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिख रही है। बस आपको समझदारी से काम लेना है। आप शांत रहेंगे तो छोटी-मोटी दिक्कतें तो अपने आप ही सुलझ जाएंगी। आज पार्टनर का मूड थोड़ा रोमांटिक हो सकता है। ऐसे में उनकी फीलिंग्स को उम्मीदों को ध्यान में रखें। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि आपके रिश्ते में किसी तीसरे इंसान की दखलअंदाजी ना हो। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसी चीजों से दूर रहने की कोशिश करें। अपने पार्टनर के भरोसे को बनाए रखें। आप ऐसा कुछ भी ना करें जिससे आपकी शादी पर कोई भी बुरा असर पड़े।
वृश्चिक करियर राशिफल
पर्सनल लाइफ की दिक्कतों का असर अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ना पड़ने दें। ऑफिस में समझदारी से काम लें। नौकरी के सिलसिले में कुछ लोगों को ट्रैवल भी करना पड़ सकता है। कानून, मीडिया, विज्ञापन, हॉस्पिटैलिटी, फाइनेंस या टीचिंग से जुड़े लोगों को आज बेहतर पैकेज के साथ नई नौकरी का मौका मिल सकता है। इंटरव्यू देने के लिए दिन का दूसरा हिस्सा अच्छा है और ये आपके फेवर में जाएगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कोई सरकारी कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, ऐसे में लंबे समय तक फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स को एग्जाम में सफलता पाने के लिए डबल मेहनत करनी होगी। आज बिजनेस से जुड़े लोगों बिना किसी भी डर के अपने नए आइडिया पर काम शुरू कर सकते हैं।
वृश्चिक मनी राशिफल
आज आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा मिल सकता है। पैसा मिलने का संकेत है। स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस भरनी होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को दिन के दूसरे हिस्से में फंड जुटा पाने में दिक्कत होगी। जो लोग विदेश घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे थे, आज वो होटल बुकिंग और फ्लाइट की टिकट करवा सकते हैं क्योंकि आज का दिन इस काम के लिए सही है। आज आप लॉन्ग टर्म वाले इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच सकते हैं। स्टॉक मार्कट और शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने का विचार आज आ सकता है।
वृश्चिक हेल्थ राशिफल
आज हेल्थ को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। कुछ लोगों को को आज आंख या फिर कान से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कत हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही दिल से जुड़ी बीमारी है, उन्हें आज थोड़ा ज्यादा सावधान रहना है। अपनी डाइट फॉलो करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अपने रूटीन को फॉलो करें। अच्छी आदतों पर ध्यान दें। पौष्टिक और बैलेंस्ड खाना ही खाएं। विटामिन और प्रोटीन से भरपूर खाना आपके लिए सही रहेगा। ऐसा करने से घर और ऑफिस दोनों जगह आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज रात में गाड़ी चलाते वक्त खास ध्यान रखें। ट्रैफिक रूल्स का पालन करेंगे तो आपके लिए सही होगा। अगर आप किसी पहाड़ी एरिया में हैं तो आज ड्राइव ना ही करें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेखक के बारे में
Dr JN Pandeyसंक्षिप्त विवरण: डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।
योगदान
शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपलब्धियां
डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया
विशेषज्ञ
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट


