वृश्चिक राशिफल 4 जून 2026: आज हो सकती है नए रिश्ते की शुरुआत, इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा समय
Vrishchik Rashi 4 June 2026: वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है। आज यानी गुरुवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कुल मिलाकर अच्छा जाएगा लेकिन कुछ मामलों में सावधान रहना होगा। पढ़ें वृश्चिक राशि के लिए पंडित नरेंद्र उपाध्याय का भविष्यफल।

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 4 June 2026, Scorpio Horoscope Today: 4 दिन का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। कुछ मामलों में आपको सावधानी रखने की जरूरत है लेकिन ज्यादातर चीजें आज आपके फेवर में दिखाई देंगी। सेहत ठीक रहने वाली है हालांकि थकान खूब महसूस होगा। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। नौकरी, बिजनेस और पैसों के मामले में आज अच्छे संकेत ही मिलेंगे। बस चीजों को हड़बड़ी में नहीं करना है। लव लाइफ में सुधार आएगा। पढ़िए पंडित नरेंद्र उपाध्याय का भविष्यफल और जानिए आज का दिन लव, करियर, मनी और स्वास्थ्य के लिहाज से आपका पूरा दिन कैसा जाने वाला है?
वृश्चिक राशि का करियर राशिफल
लव लाइफ के लिए आज का दिन आपके फेवर में होगा लेकिन कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। पार्टनर के साथ आज रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपसी समझ बढ़ेगी। अगर कोई परेशानी चली आ रही है तो आज वो धीरे-धीरे खत्म होती हुई नजर आएगी। जो लोग नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए ये समय अच्छा है। हालांकि ऐसा हो सकता है कि कभी-कभी अकेलापन सा महसूस हो या फिर मन उदास रहे। अगर ऐसा महसूस हो तो अपने पार्टनर या फिर करीबी लोगों से बात जरूर करें। भरोसा बनाकर रखेंगे तो रिश्ता और भी मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि का करियर राशिफल
आज नौकरी और बिजनेस के मामले में आपको अच्छा रिजल्ट ही मिलेगा। काम में फोकस पढ़ेगा और सही तरीके से सही दिशा में मेहनत भी कर पाएंगे। हो सकता है कि थकान रहे लेकिन काम को लेकर आपका जोश आज कम नहीं होगा। कुछ लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बॉस काम की तारीफ करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। बस अपने हिस्से की मेहनत पूरी ईमानदारी से करें।
वृश्चिक राशि का मनी राशिफल
पैसे के मामले में आज दिन अच्छा है। अगर आप कोई इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो बेहिचक आगे बढ़ें। आज किसी सरकारी योजना, बॉन्ड या फिर इन्वेस्टमेंट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद होगा। जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़ा इन्वेस्टमेंट भी आपके लिए फायदेमंद का सौदा बन सकता है। हालांकि अभी कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें और सारी चीजें सोच-समझकर ही करें। हड़बड़ी में किसी भी चीज पर पैसा ना लगा दें। सोच-समझकर लिया गया फैसला आपको खूब फायदा दिला सकता है।
वृश्चिक राशि का हेल्थ राशिफल
आज सेहत के मामले में चीजें ठीक होंगी। कोई ऐसी दिक्कत नहीं होगी जो बहुत परेशान करे लेकिन आज दिन भर आपको कमजोरी या फिर थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में आप अपने खान-पान और आराम का पूरा-पूरा ध्यान रखें। नींद अच्छे से लें। रात के वक्त फोन कम चलाएं और जल्दी सोने की कोशिश करें। रूटीन में रोज थोड़ी एक्सरसाइज शामिल करें। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। ऐसे में आप सारे काम भी ठीक से कर पाएंगे। अगर आपको कोई भी छोटी-मोटी दिक्कत हो तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


