
वृश्चिक राशिफल 18 सितंबर: आज पार्टनर या पैरेंट्स के साथ बहस ना करें, ऐसा नहीं करेंगे तो मामला गड़बड़ भी हो सकता है
संक्षेप: Aaj ka Vrishchik Rashi Ka Rashifal, Scorpio 18 September Prediction: राशिचक्र में आठवीं राशि वृश्चिक की है। वृश्चिक राशि के जातकों का ग्रह स्वामी मंगल होता है। आज पार्टनर या फिर पैरेंट्स के साथ बहस ना करें। ऐसा नहीं करेंगे तो मामला गड़बड़ भी हो सकता है।
Scorpio Horoscope 18 September 2025, वृश्चिक राशिफल: आज रिश्ते में ईगो को ना आने दें। डेडलाइन में काम पूरा करने के लिए पूरा फोकस बनाकर रखें। आज आपको कुछ समझदारी भरे आर्थिक फैसले भी लेने होंगे। हेल्थ को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

वृश्चिक लव राशिफल
कोशिश करिए कि आज आपके अपने लोग काफी खुश रहें। आज किसी भी तरह की बहसबाजी से बचने की कोशिश करिए। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त पार्टनर की फीलिंग्स का ध्यान रखें। दिन के बाद कोई रिश्तेदार या दोस्त आपकी लवलाइफ को उलझा सकता है। आज पार्टनर या फिर पैरेंट्स के साथ बहस ना करें। ऐसा नहीं करेंगे तो मामला गड़बड़ भी हो सकता है।
वृश्चिक करियर राशिफल
आज आप पर काम का काफी प्रेशर रहेगा। यह बात विशेष रूप से कानून, मीडिया, हेल्थ, एजुकेशन और सरकारी फील्ड में ज्यादा दिखाई देगी। हो सकता है कि आज वृश्चिक राशि वाले ऑफिस पॉलिटिक्स का भी सामना करें।। मैनेजेरियल पदों पर काम करने वालों को आज एक डेडलाइन के तहत काम पूरा करने का दवाब होगा। बिजनेस से जुड़े लोग आज नई डील पर साइन करेंगे जोकि आने वाले दिनों में काफी लाभ देने वाला है। जो स्टूडेंट्स विदेशी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते थे, उन्हें आज अच्छी न्यूज मिल सकती है।
वृश्चिक मनी राशिफल
आर्थिक समृद्धि आज रहेगी, इससे आप जितने भी पेंडिंग बिल हैं, उन्हें चुकाने में कामयाब रहेंगे। अगर अपने भाई-बहन के साथ पैसों को लेकर आपका कोई विवाद हुआ है, तो आज इसे आसानी से सुलझा लेंगीं, कुछ महिलाएं आज पैसों को दान करने के लिए तैयार रहेंगी। कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं, या संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो आपको फिलहाल धैर्य बनाए रखना चाहिए। बिजनेसमैन को नए क्षेत्रों में निवेश करने में सावधानी बरतनी चाहिए।
वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल
आज वृश्चिक राशि वालों को कफ और छाती से जुटी परेशानी हो सकती है, इसलिए बुजुर्ग लोग खास ध्यान दें, सांस लेने संबंधी समस्याओं के लिए तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। आज आपको अपनी आंखों और कानों का भी ध्यान रखना चाहिए। जो लोग बाहर घूमने गए हैं, उन्हें भी आज चोट लगने से बचाना चाहिए और सावधान रहना चाहिए। वायरल बुखार, गले में खराश और पाचन संबंधी दिक्कतें भी आज वृश्चिक वालों को हो सकती हैं। कुछ बच्चों को खेलते समय चोट भी लग सकती है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल:djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)





