वृश्चिक राशिफल 17 फरवरी 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज चुनौतियों भरा दिन, सेहत का भी रखें ध्यान
Scorpio Horoscope today vrishchik Rashi ka Rashifal Today: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। आइए जानते हैं, वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें वृश्चिक राशि का विस्तृत राशिफल…

Scorpio Horoscope Today, वृश्चिक राशिफल 17 February 2026: आज का दिन आपको रिश्तों और काम- दोनों में संयम रखने की सीख देगा। प्यार के मामले में शांत रहेंगे तो बात बनेगी और प्रोफेशनल लाइफ में नई चुनौतियां लेने से आपकी काबिलियत सामने आएगी। दिन की शुरुआत सामान्य रह सकती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ेगा, काम में रफ्तार आएगी। कुछ फैसले आज जल्दी लेने पड़ सकते हैं, इसलिए भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि सोच-समझकर कदम उठाएं। सेहत से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, लेकिन पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। पार्टनर को समय देना आज जरूरी रहेगा, वहीं काम से जुड़े जरूरी टास्क भी समय पर निपटाने होंगे। बैलेंस बनाकर चलेंगे तो दिन आपके पक्ष में जा सकता है।
वृश्चिक राशि लव राशिफल- आज रिश्ते में ठंडे दिमाग से काम लें। छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट करने से बचें और पार्टनर की बात ध्यान से सुनें। साथ में समय बिताने का प्लान बन सकता है, जिससे दूरी कम होगी। एक-दूसरे के निजी और प्रोफेशनल फैसलों में सपोर्ट देना रिश्ते को मजबूत करेगा। सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे दिल की बात शेयर करने का मन बनेगा। कुछ लॉन्ग-डिस्टेंस रिश्तों में जो ठंडापन आ रहा था, वह आज कम हो सकता है। पुराने मुद्दों को लेकर मन में जो बातें दबी थीं, उन्हें आज खुलकर रखने का मौका मिलेगा। खुले मन से बात करेंगे तो गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता बेहतर दिशा में आगे बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि करियर राशिफल- कामकाज में आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऑफिस में सीनियर्स आपसे कुछ अहम काम सौंप सकते हैं, जिससे आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। विदेश से जुड़े मौके बनने के संकेत हैं, खासकर फाइनेंस, हेल्थकेयर, आईटी, आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स और एविएशन फील्ड में काम करने वालों के लिए। विदेशी क्लाइंट्स से बातचीत में आपकी नेगोशिएशन स्किल काम आएगी। अगर कोई नया आइडिया या प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो आज पहल कर सकते हैं। कुछ कामों के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत का फायदा आगे चलकर मिलेगा। जो लोग मौजूदा नौकरी से खुश नहीं हैं, वे आज नई जॉब के लिए अप्लाई करने पर विचार कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि आर्थिक राशिफल- पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में दान-पुण्य करने का मन बन सकता है। कुछ लोग घर की मरम्मत या रिनोवेशन का प्लान बना सकते हैं, जो आने वाले समय में आरामदायक साबित होगा। पुराने निवेश से उम्मीद के मुताबिक रिटर्न न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, जिससे नई प्रॉपर्टी खरीदने का फैसला टल सकता है। कारोबारियों का जो पैसा क्लाइंट्स के पास अटका हुआ था, उसके मिलने के योग हैं। इससे बिजनेस की हालत बेहतर होगी और आगे की प्लानिंग आसान होगी।
वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल- आज सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। एलर्जी से जुड़ी परेशानी हो सकती है, जरूरत लगे तो डॉक्टर से सलाह लें। जिन लोगों को दिल से जुड़ी पुरानी दिक्कत है, उन्हें लापरवाही नहीं करनी चाहिए। बुजुर्गों को पारिवारिक बातों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है, ऐसे में उन्हें भावनात्मक सपोर्ट दें। बच्चों को हल्की चोट या मुंह-दांत से जुड़ी समस्या हो सकती है। योग और ध्यान से नींद की परेशानी में राहत मिलेगी। भारी सामान उठाते वक्त सावधानी रखें और शरीर पर ज्यादा जोर न डालें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


