वृश्चिक राशिफल 16 मई 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Vrischika Rashifal Today 16 May 2026: वृश्चिक राशि चक्र की आठवीं राशि है। इनका स्वामी ग्रह मंगल है। यहां पढ़ें कि आज 16 मई को वृश्चिक राशि वालों का दिन कैसा जाने वाला है?

Scorpio Horoscope Today 16 May 2026 वृश्चिक राशिफल 16 मई: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मामलों में राहत तो कुछ मामलों में सावधानी का संकेत दे रहा है। प्रोफेशनल लाइफ में आज अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है लेकिन पर्सनल लाइफ और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों को आज नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। आज धैर्य और बैलेंस बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी होगा। वहीं रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आज सोच-समझकर बोलना बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत हो सकती है और मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने के संकेत हैं। सही प्लानिंग और शांत मन से आगे बढ़ने पर आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
वृश्चिक आज का लव राशिफल
प्यार के मामले में आज थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत होगी। छोटी बातों को लेकर मनमुटाव या दूरी महसूस हो सकती है। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ने से बचाने के लिए खुलकर बातचीत करना जरूरी रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में भी धैर्य और समझदारी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है लेकिन परिवार का सपोर्ट मिलने से चीजें सही होंगी। अगर आप गुस्से और जल्दबाजी से बचेंगे तो रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। हर किसी को एक ही तराजू पर ना तौलें।
वृश्चिक आज का करियर राशिफल
करियर और बिजनेस के मामले में आज का दिन आपके लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है और कोई ना कई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज नए अवसर मिलने के योग हैं। ऑफिस में आपकी इमेज अब मजबूत होगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। हालांकि किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। समझदारी और धैर्य के साथ लिया गया फैसला आगे चलकर अच्छा लाभ दे सकता है। अपने हिस्से की मेहनत करते रहें।
वृश्चिक राशि का मनी राशिफल
पैसों के मामलों में आज का दिन सामान्य से बेहतर दिखाई दे रहा है। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलने लगेगा और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि खर्चों पर कंट्रोल बनाए रखना जरूरी होगा। बिना सोचे-समझे पैसा खर्च करना भविष्य में परेशानी बढ़ा सकता है। अगर आप सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे तो आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रह सकती है। पुराने इन्वेस्टमेंट या अधूरे काम से भी लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। बस आज आप फालतू के खर्चों को रोक कर आगे बढे़ें।
वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आप स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। काम का प्रेशर अपने ऊपर हावी ना होने दें। किसी भी चीज को लेकर ज्यादा ओवरथिंक ना करें। थकान, कमजोरी या छोटी-मोटी स्वास्थ्य परेशानियां महसूस हो सकती हैं। ऐसे में समय मिलते ही आराम जरूर करें और अपने रूटीन को बैलेंस करके चलें। खानपान में लापरवाही करने से बचें और आज गाड़ी चलाते समय भी सतर्क रहें। स्क्रीन टाइमिंग कम करें और नींद पूरी लें। सही रूटीन अपनाएंगे तो दिक्कतें कम होंगी।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


