वृश्चिक राशिफल 15 जून 2026: आज हो सकते हैं ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार, पास आएगा पैसा
Aaj Ka Vrishchik Rashifal, Scorpio Horoscope 15 June 2026: आज वृश्चिक राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लेकिन सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है। पढ़ें आज का वृश्चिक राशिफल।

Scorpio Horoscope Today 15 June 2026, आज का वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आज शारीरिक स्थिति थोड़ी जोखिम भरी रहेगी। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। नसों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, हालांकि पहले से काफी बेहतर है। मध्यम इसलिए है क्योंकि पंचम भाव में शनि का गोचर है। पहले से बेहतर इसलिए हो गया है क्योंकि पंचमेश नवम भाव में आ चुके हैं। कुल मिलाकर पहले से बेहतर चल रहे हैं, चाहे नया प्रेम हो या पुराना प्रेम हो। संतान की स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। जीवनसाथी की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है, लेकिन एक-दिन में सब कुछ सही हो जाएगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है। पढ़ें वृश्चिक राशि का 15 जून 2026 का विस्तृत राशिफल।
वृश्चिक लव राशिफल-
आज विवाहित जातकों के रिश्ते में चली आ रही गलतफहमी दूर हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। अविवाहित जातकों का ध्यान किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकता है। आज लव लाइफ में अच्छे बदलाव के संकेत हैं। आपकी लव लाइफ में स्थिरता आ सकती है। धैर्य और समझदारी से रिश्ता आगे बढ़ाना आज के दिन की कुंजी है।
वृश्चिक करियर राशिफल-
आज सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। आपने जो व्यावसायिक लक्ष्य तय किया है, उसमें सफलता पाएंगे। अटके हुए कामों को रफ्तार मिल सकती है। ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं, इसलिए बहुत बचकर दिन पार करना चाहिए। आज विदेश से जुड़े व्यवसाय में घाटे के संकेत हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा फलीभूत रहेगी। नौकरी के अच्छे और नए प्रपोजल मिल सकते हैं, जिसमें आपको आगे बढ़ना चाहिए। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल-
आज आपको आर्थिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य की परेशानियों से बचने के लिए धन के बचत पर जोर दें। आकस्मिक धन लाभ होगा, लेकिन खर्च भी हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं, जिससे मानसिक शांति पाएंगे। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी अड़चनों के साथ पूरी होगी। पिता के सहयोग से धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक सेहत राशिफल-
आज शरीर को पर्याप्त आराम देने की जरूरत है। कामकाज के सिलसिले में भागमभाग रह सकती है। हालांकि शाम के समय मानसिक रूप से आप राहत पाएंगे। खूब पानी पिएं और दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें, आपके शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। बाहरी, तेल और वसा युक्त भोजन से बचें। अपनी डाइट में मौसमी फलों को शामिल करना लाभकारी रहेगा।
कुल मिलाकर वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धन की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। शनिदेव को प्रणाम करना और नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


