सावन चौथा सोमवार 2026: शिव जी को जल कब चढ़ाएं? जानें मुहूर्त, राहुकाल, 5 उपाय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

sawan somwar, sawan 4th monday : सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का विशेष महत्व है। इस साल सावन के आखिरी सोमवार पर अद्भुत योग बन रहे हैं। जानें, सोमवार को अभिषेक का मुहूर्त और चमत्कारी उपाय-

sawan somwar time somvar pooja muhurat shiv ji ko jal kab chadana chahiye sawan 4th monday
सावन चौथा सोमवार: शिव जी को जल कब चढ़ाएं?

sawan somwar, sawan 4th monday : सावन का हर सोमवार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल सावन का अंतिम सोमवार 24 अगस्त को है। इस दिन श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। शिव पुराण में बताया गया है कि सावन महीने में जलाभिषेक करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सोमवारी का व्रत करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का विशेष महत्व है। इस साल सावन के आखिरी सोमवार पर खास योग बन रहे हैं। इस दिन प्रीति और आयुष्मान योग का संयोग, पूर्वाषाढा और उत्तराषाढा नक्षत्र का संयोग, हंस राजयोग और बुधादित्य राजयोग का संयोग बन रहा है। इन शुभ संयोग के चलते सावन सोमवार का महत्व काफी बढ़ गया है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में भोलेनाथ का जलाभिषेक करना लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं सावन के आखिरी सोमवार पर जल चढ़ाने के शुभ मुहूर्त और 5 खास उपाय -

सावन चौथा सोमवार 2026: शिव जी को जल कब चढ़ाएं? जानें मुहूर्त, राहुकाल, 5 उपाय

सुबह के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:27 से 05:11 बजे तक

प्रातः सन्ध्या: 04:49 से 05:55 बजे तक

अमृत - सर्वोत्तम 05:55 से 07:32 बजे तक

शुभ - उत्तम 09:09 से 10:46 बजे तक

दोपहर के शुभ मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त: 11:57 से 12:49 बजे तक

विजय मुहूर्त: 02:33 से 03:24 बजे तक

चर - सामान्य 02:00 से 03:37 बजे तक

शाम के शुभ मुहूर्त

गोधूलि मुहूर्त: 06:52 से 07:14 बजे तक

सायाह्न सन्ध्या: 06:52 से 07:58 बजे तक

अमृत काल: 03:07 से 04:54 बजे तक

अमृत - सर्वोत्तम 05:15 से 06:52 बजे तक

चर - सामान्य 06:52 से 08:15 बजे तक

रात के शुभ मुहूर्त

निशिता मुहूर्त: रात 12:01, अगस्त 25 से 12:46, अगस्त 25

सावन के चौथे सोमवार पर राहुकाल कब?

पंचांग अनुसार, इस दिन सुबह में 07:32 मिनट से 09:09 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान शुभ कार्यों से बचें।

सावन के चौथे सोमवार पर करें 5 उपाय

1- बेलपत्र चढ़ाएं

सावन के चौथे सोमवार पर विशेष मनोकामना के लिए बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं। चंदन से बेलपत्र पर ॐ नमः शिवाय लिखें। अपनी मनोकामना बोलकर 3, 5 या 11 की संख्या में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें।

2- शिव मंत्रों का जाप

सावन के चौथे सोमवार पर शिव मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करना भगवान शिव की कृपा पाने का आसान तरीका है। इससे मन को शांति व दिक्कतों से छुटकारा मिलता है।

3- दान

सावन के चौथे सोमवार पर किसी गरीब की मदद करें। भोजन, अन्न, धन, जल या वस्त्रों का दान करने से शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। इससे धन संबंधी मुश्किलें भी दूर होती हैं।

4- शिवलिंग का अभिषेक

सिर्फ शिवलिंग पर जल चढ़ाने से आप भोलेनाथ को खुश कर सकते हैं। विशेष मनोकामना के लिए इस दिन रुद्राभिषेक या पंचामृत से अभिषेक करें।

5- व्रत करें

सावन सोमवार का व्रत करना अति उत्तम माना जाता है। मान्यता है इस व्रत को करने से मन मांगी मनोकामना पूरी हो सकती है। अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है, संतान, प्रेम, सेहत, करियर या धन संबंधी दिक्कतें हैं तो 16 सोमवार का व्रत करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़सावन चौथा सोमवार 2026: शिव जी को जल कब चढ़ाएं? जानें मुहूर्त, राहुकाल, 5 उपाय