सावन के दूसरे सोमवार पर सोने जैसी चमकेगी इन 9 राशियों की किस्मत, चंद्र, सूर्य, बुध, मंगल, गुरु करेंगे धन की बारिश

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Sawan Somwar Rashifal Moon Transit Mars in Gemini Sun Horoscope 2026 : सावन के दूसरे सोमवार पर तीन राजयोग का संयोग बहुत ही दुर्लभ और लाभकारी माना जाता है। इस दिन ग्रहों की चाल कुछ राशियों की किस्मत निखारने वाली है। 

Sawan Somwar Rashifal Moon Transit Mars in Gemini Sun Horoscope Mercury Rashifal Guru in cancer lucky for 9 zodiacs
सावन के दूसरे सोमवार का राशिफल

Sawan Somwar Rashifal, सावन के दूसरे सोमवार का राशिफल : कल है सावन का दूसरा सोमवार। इस साल सावन के दूसरे सोमवार पर बहुत ही अद्भुत संयोग बन रहा है। सावन के दूसरे सोमवार पर चार ग्रह मिलकर राजयोग बना रहे हैं। इस दिन ग्रहों की चाल से शुभ युति का निर्माण भी हो रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार के दिन कर्क राशि में बुध और ग्रहों के राजा सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। कर्क में गुरु और सूर्य ग्रह की युति से गुरु आदित्य राजयोग भी बन रहा है। वहीं, मन के कारक चंद्र ग्रह और ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में युति कर महालक्ष्मी राजयोग बना रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग, गुरु आदित्य राजयोग और महालक्ष्मी राजयोग का संयोग बहुत ही दुर्लभ और लाभकारी माना जाता है। ऐसे में इस शुभ संयोग में भगवान शिव की आराधना करने से कुछ राशियों को चौतरफा लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं सावन के दूसरे सोमवार के दिन ग्रहों की चाल किन राशियों की किस्मत को निखारने वाली है-

सावन के दूसरे सोमवार पर सोने जैसी चमकेगी इन 9 राशियों की किस्मत, चंद्र, सूर्य, बुध, मंगल, गुरु करेंगे धन की बारिश

क्या है महालक्ष्मी राजयोग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में जब भाग्य भाव, धन भाव, लाभ भाव और कर्म भाव में ग्रहों का शुभ संबंध बनता है और चंद्र और मंगल जब एक साथ एक ही राशि में युति करते हैं तब महालक्ष्मी राजयोग बनता है। यह शक्तिशाली राजयोग अचानक धन लाभ, समृद्धि और सफलता का कारक माना जाता है।

क्या है बुधादित्य राजयोग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और बुध जब एक साथ एक ही राशि में युति करते हैं, तब बुधादित्य राजयोग बनता है। यह लाभकारी राजयोग सम्मान, पद- प्रतिष्ठा और बुद्धि में वृद्धि का कारक माना जाता है।

क्या है गुरु आदित्य राजयोग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु और सूर्य जब एक साथ एक ही राशि में युति करते हैं, तब गुरु आदित्य राजयोग बनता है। यह अत्यंत शुभ राजयोग है, जो ऊर्जा, ज्ञान, धन, करियर, यश और शिक्षा का कारक माना जाता है।

सावन के दूसरे सोमवार पर मंगल और चंद्र की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग किन राशियों के लिए लाभकारी?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार पर कर्क राशि में मंगल और चंद्र मिलकर महालक्ष्मी राजयोग बना रहे हैं। यह राजयोग मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि और मीन राशि के लिए लाभकारी साबित होगा।

सावन के दूसरे सोमवार पर गुरु, सूर्य और बुध की युति से बना बुधादित्य राजयोग और गुरु आदित्य राजयोग किन राशियों के लिए लाभकारी?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार पर कर्क राशि में सूर्य, बुध और गुरु मिलकर त्रिग्रही योग, बुधादित्य राजयोग और गुरु आदित्य राजयोग बना रहे हैं। कर्क राशि में सूर्य, बुध और गुरु की युति मिथुन राशि, कर्क राशि, तुला राशि, कन्या राशि, मकर राशि और वृश्चिक राशि के लिए लाभकारी साबित होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़सावन के दूसरे सोमवार पर सोने जैसी चमकेगी इन राशियों की किस्मत, चंद्र, सूर्य, बुध