सावन में हल्दी की गांठों के इस उपाय से क्या लाभ? चारों सोमवार जरूर आजमाएं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विवाह में बार-बार रुकावट आ रही है तो सावन के सोमवार पर हल्दी की गांठों से यह सरल उपाय करें। श्रीफल, हल्दी और पीला फूल अर्पित करके शिवजी की कृपा से जल्द मनचाहा रिश्ता तय हो सकता है। जानिए पूरा विधि और नियम।

Sawan Monday marriage remedy
सावन में हल्दी के उपाय

हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, सावन के सोमवार को शिव जी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर किसी के विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हों, उम्र बढ़ती जा रही हो या मनचाहा रिश्ता मिलने में अड़चन आ रही हो, तो सावन का सोमवार इसके लिए बेहद फलदायी साबित हो सकता है। हल्दी की गांठों से जुड़ा एक आसान उपाय कुंडली के विवाह संबंधी दोष दूर करने में मददगार माना जाता है।

विवाह संबंधी उपाय का महत्व

सावन में हर सोमवार को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। विवाह में देरी या बार-बार आने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए यह समय अत्यंत शुभ माना गया है। हल्दी सनातन परंपरा में मंगल कार्यों और विवाह का प्रतीक है। इसे श्रीफल और पीले पुष्प के साथ अर्पित करने से जन्म कुंडली के विवाह संबंधी दोष कम होने की मान्यता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया यह उपाय शीघ्र फल देने वाला बताया जाता है। माता भी अपने बच्चे के नाम और गोत्र लेकर यह उपाय कर सकती हैं।

उपाय के लिए आवश्यक सामग्री और तैयारी

इस उपाय को करने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है। एक श्रीफल यानी नारियल, पांच साबुत हल्दी की गांठें, एक पीला पुष्प और दक्षिणा के लिए कुछ पैसे पर्याप्त है। पीला पुष्प बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए रखा जाता है। सामग्री साफ और शुद्ध रखें। उपाय से पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें। दिनभर सात्विक रहें और मन में शिव मंत्र का जाप करते रहें।

हल्दी की गांठों से उपाय करने की विधि

सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले अपने घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं। सबसे पहले भगवान श्री गणेश, अपनी कुलदेवी और पितरों का ध्यान करें। अब अपने हाथ में एक श्रीफल, पांच हल्दी की गांठें और एक पीला पुष्प रखें। भगवान शिव का ध्यान करते हुए अपनी या अपने बच्चे के विवाह में आ रही सभी अड़चनों को दूर करने और शीघ्र मनचाहे रिश्ते की दिल से प्रार्थना करें। प्रार्थना के बाद इन वस्तुओं को घर के मंदिर में भगवान शिव या शिवलिंग के सामने समर्पित कर दें। शाम को स्नान या हाथ-पैर धोकर पास के किसी शिव मंदिर जाएं। घर की सामग्री के साथ दक्षिणा लेकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें।

शनि की साढ़ेसाती हमेशा नहीं होती अशुभ, इन लोगों को दिलाती है मान-सम्मान और तरक्की

उपाय कैसे काम करता है और इसके लाभ

श्रीफल को कल्पतरु का रूप माना जाता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है और मनोकामना पूर्ति का फल देता है। हल्दी की गांठ विवाह और मंगल कार्यों का प्रतीक है। पीला फूल गुरु यानी बृहस्पति ग्रह का प्रतीक है। कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होते ही विवाह के योग बनने शुरू हो जाते हैं। पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया यह उपाय शादी के रास्ते में आ रही हर रुकावट को शीघ्र दूर करने में सहायक माना जाता है। नियमित रूप से सावन के सोमवारों पर इसे करने से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं, गीता सिखाती है मौन की असली शक्ति

पूजा के नियम और सावधानियां

उपाय का पूरा फल पाने के लिए कुछ नियमों का पालन जरूरी है। पूजा वाले दिन पूर्णतः सात्विक रहें। लहसुन, प्याज, तामसिक भोजन और मदिरा का सेवन बिल्कुल ना करें। इस दिन उपवास रखें। केवल दूध या फल ले सकते हैं। किसी के प्रति कड़वे शब्द या अपशब्द ना बोलें। दिनभर मन ही मन ॐ नमः शिवाय का जाप करते रहें।

भोजन से पहले जान लें ये वास्तु नियम! घर की इन 5 जगहों पर खाना माना जाता है अशुभ

सकारात्मक आचरण बनाए रखने से उपाय अधिक प्रभावी होता है। मन में किसी भी प्रकार का नकारात्मक भाव ना लाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़सावन में हल्दी की गांठों के इस उपाय से क्या लाभ? चारों सोमवार जरूर आजमाएं