Hindi Newsधर्म न्यूज़Sawan Shivratri 2024 When is Sawan Shivratri in august know lord shiva puja and jal abhishek best time

Shivratri Puja Muhurat: सावन शिवरात्रि आज पर ये है शिव पूजन व जलाभिषेक का उत्तम मुहूर्त

  • Sawan Shivratri 2024 Kab Hai: सावन शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। जानें इस साल कब है सावन शिवरात्रि-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीमFri, 2 Aug 2024 04:59 AM
share Share
Follow Us on
Shivratri Puja Muhurat: सावन शिवरात्रि आज पर ये है शिव पूजन व जलाभिषेक का उत्तम मुहूर्त

Sawan Shivratri 2024 Date: भगवान शिव को समर्पित सावन 22 जुलाई से शुरू हो गया है, यह 19 अगस्त को समाप्त होगा। सावन शिवरात्रि के दिन घरों और शिवालयों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन व्रत करने व भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। जानें इस साल कब है सावन शिवरात्रि व भगवान शिव के पूजन के मुहूर्त:

सावन शिवरात्रि 2024 कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि मनाई जाती है। इसे मासिक शिवरात्रि भी कहते हैं। सावन में आने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि कहा जाता है। इस साल सावन शिवरात्रि 2 अगस्त 2024, शुक्रवार को है।

सावन शिवरात्रि का महत्व: सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की विधिवत पूजा करने व उनका जलाभिषेक करने से जीवन में सुख-संपदा व खुशहाली आती है।

सावन शिवरात्रि 2024 पूजा का उत्तम मुहूर्त-

सावन शिवरात्रि के दिन निशिता काल में पूजन करना सबसे उत्तम माना गया है। इस दिन निशिता काल 03 अगस्त को सुबह 12 बजकर 06 मिनट से सुबह 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। जलाभिषेक की शुभ अवधि 42 मिनट की है।

चारों पहर की पूजा का समय-

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 07:10 पी एम से 09:48 पी एम

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:48 पी एम से 12:27 ए एम, अगस्त 03

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:27 ए एम से 03:05 ए एम, अगस्त 03

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:05 ए एम से 05:43 ए एम, अगस्त 03

सावन शिवरात्रि 2024 व्रत पारण का समय-

चतुर्दशी तिथि 02 अगस्त 2024 को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से शुरू होगी जो कि 03 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। सावन शिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाएगा। सावन शिवरात्रि व्रत पारण का शुभ समय 04 अगस्त को 09:29 ए एम से 11:09 ए एम तक रहेगा।

ये भी पढ़ें:सावन में करें भगवान शिव के इन 5 मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना
ये भी पढ़ें:22 जुलाई से इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की विशेष कृपा, सावन भर मनाएंगे जश्न
अगला लेखऐप पर पढ़ें