सावन शिवरात्रि पर कैसे बनाएं पार्थिव शिवलिंग, कब और कैसे करें विसर्जन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर मिट्टी से शिवलिंग तैयार करने की आसान और शास्त्रसम्मत विधि जानें। शुद्ध मिट्टी का चयन, पूजन सामग्री, मंत्र जाप और सही समय पर विसर्जन करने का तरीका समझें। इससे घर में सुख-शांति और भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

sawan shivratri 11 august 2026
सावन शिवरात्रि पार्थिव शिवलिंग

सावन मास में आने वाली शिवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष आध्यात्मिक महत्व है। साल 2026 में यह पर्व 11 अगस्त मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और जलाभिषेक करके भोलेनाथ की कृपा पाने की कामना करते हैं। शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए पार्थिव शिवलिंग यानी मिट्टी का शिवलिंग बनाकर पूजन करने का विधान सबसे उत्तम और फलदायी माना गया है। इससे करोड़ों यज्ञों के समान पुण्य मिलता है और हर तरह के पाप से छुटकारा मिलता है।

सावन शिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग का महत्व

सावन मास में आने वाली शिवरात्रि के दिन पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मिट्टी से बना शिवलिंग सादगी और सच्ची भक्ति का प्रतीक माना जाता है। गृहस्थ जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। निष्काम भाव से की गई यह पूजा जीवन के हर कष्टों का निवारण कर देती है। सावन शिवरात्रि पर यह विधि अपनाने वाले भक्तों को विशेष आशीर्वाद मिलने की मान्यता है।

शिवलिंग के लिए मिट्टी लाने का नियम

पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए मिट्टी का चयन बहुत महत्वपूर्ण है। किसी पवित्र नदी के तट, बगीचे या साफ-सुथरे स्थान से मिट्टी लाएं, जहां गंदगी ना हो। मिट्टी घर लाते ही सबसे पहले उस पर गंगाजल या पवित्र जल का छींटा दें। अगर मिट्टी कुछ दिन पहले लाई गई हो, तो घर में प्रवेश कराते समय जल से प्रोक्षण जरूर करें। जिस दिन शिवलिंग बनाना हो, उससे पहले किचन में मटके के पास एक कलश में जल भरकर रखें। रसोई में अन्नपूर्णा और देवशक्तियों का वास माना जाता है, इसलिए वहीं के जल से मिट्टी गूंथना शुभ होता है।

पार्थिव शिवलिंग बनाने की सही विधि

मिट्टी में थोड़ा दूध या देसी घी और चुटकी भर भस्म मिलाएं। इससे शिवलिंग में दृढ़ता आती है। पूजन थाली में सबसे पहले एक बेलपत्र सीधा रखें, जिसकी डंडी उत्तर दिशा की ओर हो। बेलपत्र के ऊपर मिट्टी रखकर पहले शिवलिंग का मुख्य पिंड बनाएं। उसके बाद जलाधारी और जल बहने वाले मार्ग को तैयार करें। ध्यान रखें कि शिवलिंग में शिव परिवार का वास माना जाता है। जलाधारी का गोल भाग माता पार्वती का हस्तकमल, दायां भाग श्री गणेश, बायां भाग श्री कार्तिकेय और मध्य रेखा अशोक सुंदरी का स्थान प्रस्तुत करती है।

पार्थिव शिवलिंग की पूजन विधि

शिवलिंग बनाने के बाद उसे वेदी पर स्थापित करें। पंचामृत यानी दूध, दही, घी, शहद और शक्कर तथा गंगाजल से इसे स्नान कराएं। इसके बाद चंदन, रोली, अक्षत, अबीर और गुलाल अर्पित करें। भगवान शिव को अत्यंत प्रिय बेलपत्र, शमीपत्र, धतूरा, आक के फूल और भस्म चढ़ाएं। फल और मिठाई का भोग लगाएं। धूप-दीप जलाकर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें और अंत में आरती उतारें।

पूजा-पाठ में क्यों जरूरी मानी जाती है कुश घास? जानें इसका धार्मिक महत्व

विसर्जन का सही समय

पार्थिव शिवलिंग के विसर्जन का भी शास्त्रोक्त नियम है। सामान्य दिनों में पूजन के बाद सूर्यास्त से पहले विसर्जन कर दिया जाता है। लेकिन सावन शिवरात्रि, महाशिवरात्रि या हरतालिका तीज जैसे बड़े पर्वों पर रात्रि पूजन के बाद अगले दिन सुबह या शास्त्रोक्त मुहूर्त में विसर्जन किया जाता है। सावन शिवरात्रि पर रातभर पूजा करके सुबह विसर्जन करना अधिक शुभ माना जाता है। समय का ध्यान रखकर विसर्जन करने से पूजा का फल पूरा मिलता है।

सावन शिवरात्रि पर इन छोटे-छोटे उपायों से प्रसन्न हो जाते हैं भोलेशंकर

विसर्जन की विधि

पूजन और आरती समाप्त होने के बाद शिवलिंग को प्रणाम करें और अपनी मनोकामना दोहराते हुए उसे वेदी से थोड़ा आगे खिसकाएं। यह विसर्जन का भाव होता है। फिर किसी पवित्र नदी, तालाब या घर के बड़े गमले में स्वच्छ जलपात्र में शिवलिंग को विसर्जित करें। विसर्जन करते समय जलाधारी की उत्तर दिशा वाली धार अपनी दृष्टि के सामने रखें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए मनोकामना कहें। अगर घर के गमले में विसर्जन कर रहे हैं, तो वह मिट्टी पवित्र हो जाती है और बाद में उसमें तुलसी या कोई शुभ पौधा लगाया जा सकता है।

राजस्थान के इस शिव मंदिर में शिवलिंग पर अपना शीश चढ़ाते रावण की अनोखी मूर्ति, सदियों पूराना है इसका इतिहास

सावन शिवरात्रि पर श्रद्धा और पूर्ण विधि से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन करने से जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सही विसर्जन से यह पूजा पूर्ण होती है और भोलेनाथ की असीम कृपा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़सावन शिवरात्रि पर कैसे बनाएं पार्थिव शिवलिंग, कब और कैसे करें विसर्जन