Hindi Newsधर्म न्यूज़Sawan Shiv pooja these dates do Shiv rudrabhishek
सावन में भगवान शिव के रुद्राभिषेक के लिए अभी ये तिथियां भी हैं शुभ

सावन में भगवान शिव के रुद्राभिषेक के लिए अभी ये तिथियां भी हैं शुभ

संक्षेप: रुद्राभिषेक के लिए शुभ तिथियां अधिकतर निकल गई हैं। रुद्राभिषेक करवाने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं, हेल्थ में सुधार आता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानें किस दिन रुद्राभिषेक करवा सकते है।

Thu, 31 July 2025 04:15 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक कराया जाता है। सावन के सोमवार को रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि रुद्राभिषेक करवार श्रद्धालुओं भगवान शिव से सुख-समृद्धि और निरोगी होने की कामना करते हैं। इसलिए भगवान शिव का प्रसन्न करने के लिए सावन में शिवलिंग का अभिषेक करवाना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रुद्राभिषेक के लिए शुभ तिथियां अधिकतर निकल गई हैं। अब चौथे सोमवार को रुद्राभिषेक करवा सकते हैं। इसके अलावा यानी 4 अगस्त 2025 इसके अलावा सावन पूर्णिमा और प्रदोष व्रत के दिन भी रुद्राभिषेक करवाया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि रुद्राभिषेक करवाने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं, हेल्थ में सुधार आता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर संभव हो तो इस पवित्र अनुष्ठान को ब्राह्मण द्वारा करवाना चाहिए। घर पर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए श्रद्धा और भक्ति से अभिषेक करना अत्यंत फलदायक होता है।

रुद्राभिषेक में शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि चढ़ाए जाते हैं और मंत्रों का जाप किया जाता है। कहा जाता है कि रुद्राभिषेक में बोले जाने वाले मंत्र व्यक्ति को कोई रोग नहीं होता है। वहीं कालसर्प दोष, मंगल दोष जैसे ग्रह दोषों की शांति होती है। रुद्राभिषेक में भोले बाबा के शिवलिंग को दूध से स्नान गन्ने के रस आदि से स्नान कराया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि विशेषकर सावन मास और शिवरात्रि के दिन यह अनुष्ठान अत्यंत फलदायी माना जाता है। रुद्राभिषेक से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बाधाएं कम होती हैं और भक्तों को भगवान शिव की अनंत कृपा प्राप्त होती है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!