
Sawan 2025: सावन में राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, महादेव की होगी कृपा
Sawan Daan: हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस माह में राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। जानें सावन में राशि के अनुसार क्या दान करें।
Sawan Month Donation: सावन माह में भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दौरान उनकी विधिवत पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस साल सावन कई शुभ योग में 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सावन में चातुर्मास रहता है। इस दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। कहते हैं कि सावन में भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए पूजा-अर्चना के साथ पुण्य-कार्य भी करने चाहिए। ऐसे में सावन में दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन में कुछ चीजों का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। जानें सावन माह में राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।

1. मेष राशि- सावन माह में मेष राशि के लोग शहद, मसूर दाल और लाल रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं।
2. वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक सफेद वस्त्र, घी, तेल व ज्वार आदि का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही आप दही व इत्र का भी दान कर सकते हैं।
3. मिथुन राशि- सावन माह में मिथुन राशि के लोग मौसमी फलों का दान कर सकते हैं। गाय को हरा चारा खिलाना शुभ माना गया है।
4. कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। सावन माह में आप सफेद वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इसके अलावा चांदी, दूध, चीनी व चावल का भी दान कर सकते हैं।
5. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को शहद व गुड़ का दान करना चाहिए। साव में आप मसूर दाल का भी दान कर सकते हैं।
6. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को सावन में कांसे के बर्तन का दान करना चाहिए। इसके अलावा फलों का दान भी उत्तम माना गया है।
7. तुला राशि- तुला राशि वाले सावन में चावल व दूध का दान कर सकते हैं। इसके अलावा चीनी का भी दान भी शुभ माना गया है।
8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए सोना, तांबा व केसर का दान उत्तम माना गया है।
9. धनु राशि- धनु राशि वाले सावन माह में चने की दाल व दूध का दान कर सकते हैं।
10. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए सावन माह में छाता का दान शुभ माना गया है।
11. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को नीले व काले रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। इसके अलावा जूते-चप्पल व सरसों का दान भी कर सकते हैं।
12. मीन राशि- मीन राशि वालों को सावन में पेन, किताब, कॉपी व शहद का दान करना चाहिए।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





