Sawan last Monday: सावन का आखिरी सोमवार आज, हर शिव भक्त को जरूर करने चाहिए ये 5 काम
Sawan last monday 2026: आज 24 अगस्त 2026 को सावन का आखिरी सोमवार है। शास्त्रों में सावन के प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व वर्णित है। आइए जानते हैं कि सावन के आखिरी सोमवार को किन कार्यों को करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

Sawan ke akhiri somwar ko kya karna chaiye: भगवान शिव का प्रिय माह सावन अब समापन की ओर है। आज 24 अगस्त 2026 को सावन का आखिरी सोमवार है। इस दिन शिव भक्त देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की कामना करते हैं। मान्यता है कि सावन के आखिरी सोमवार के दिन कुछ उपायों या कार्यों को करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से आध्यात्मिक ज्ञान, शांति, सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि सावन के आखिरी सोमवार को किन कार्यों को करना शुभ माना जाता है।
1. शिवलिंग का जलाभिषेक:
शिवलिंग का जलाभिषेक सावन में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए किया जाने वाला सबसे सरल और उत्तम उपायों में से एक माना गया है। शिवलिंग का जलाभिषेक करते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। इस दिन जल में गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से मनोकामना पूर्ण होती है।
2. भगवान शिव को चढ़ाएं बेलपत्र:
शिव पूजन में बेलपत्र का विशेष महत्व है। शिवलिंग पर साफ और बिना कटी-फटी बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। ध्यान रखें कि शिवलिंग पर बेलपत्र हमेशा चिकनी भाग की ओर से ही अर्पित करना चाहिए। कर्ज से मुक्ति या धन लाभ के लिए बेलपत्र पर चंदन का लेप या शहद लगाकर चढ़ाना लाभकारी माना जाता है।
3. शिव मंत्रों का जाप:
भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली के साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सावन के आखिरी सोमवार पर शिव पूजन के समय शिव मंत्रों का जाप करके महादेव की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
4. शिव मंदिर जाकर दर्शन:
सावन सोमवार पर शिवालयों या शिव मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजन के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि सावन सोमवार पर शिव मंदिर जाकर दर्शन करने से भगवान शिव के साथ माता पार्वती की कृपा मिलती है। इससे जातक को मानसिक शांति मिलने के साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
5. दान:
हिंदू धर्म में दान को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आप दान कर सकते हैं। इस दिन गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी सामर्थ्यनुसार अन्न, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए।
सावन के आखिरी सोमवार को क्या नहीं करना चाहिए:
सावन के आखिरी सोमवार को किसी को कटु वचन बोलने से बचना चाहिए। गुस्से या क्रोध से दूरी बनानी चाहिए। इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन मदद के लिए घर की चौखट पर आए किसी भी व्यक्ति को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।


