Sawan Wishes 2026: सावन की बधाई देने के लिए खास हैं ये 10 मैसेज, शेयर कर लिखें-'हर हर महादेव'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Sawan Best Wishes 2026: सावन में भगवान शिव के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। सावन शुरू होने की शिव भक्त एक-दूसरे को बधाई देते हैं। आप इन खास मैसेज से सावन की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Sawan Wishes 2026 in hindi
सावन की इन चुनिंदा मैसेज से भेजें शुभकामनाएं

Happy Sawan Wishes 2026 in Hindi: सावन का शुभ और पवित्र महीना 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा और इसका समापन सावन पूर्णिमा पर 28 अगस्त को होगा। शिव पुराण के अनुसार, सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सावन में शिव भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए तीर्थ स्थानों या पवित्र नदियों से जल लाते हैं। शिव भक्तों के बीच सावन में गजब का उत्साह देखने को मिलता है। सावन भर शिव भक्त शिव जी की भक्ति से भरपूर स्टेटस या मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और इसकी शुरुआत की अपनों को बधाई भेजते हैं। आप भी शिव भक्ति से भरपूर इन चुनिंदा मैसेज से भेज सकते हैं सावन की हार्दिक बधाई।

Happy Sawan Wishes and SMS 2026: इन टॉप 10 मैसेज से भेजें अपनों को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

भगवान शिव की आप पर बनी रहे कृपा

शिव शंकर आपकी पलट दें हर काया

मिले आपको जिंदगी के सभी सुख

खुशियों से भर जाए आपका जीवन

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

2. शिव की ज्योति से नूर मिलता है

सभी शिव भक्तों को सुरूर मिलता है

जो भी जाता है शिव के द्वार

हर किसी को कुछ न कुछ जरूर मिलता है

हैप्पी सावन 2026

3. मोबाइल का नेटवर्क भले ही हो 5G

पर संसार का नेटवर्क चलाते हैं भोले नाथ

हैप्पी सावन 2026

4. मन छोड़ दे बेकार की सारी चिंता

बस लिए जा भगवान शिव का नाम

शिव करेंगे अपना काम

तू अपना काम किए जा

बोलो ऊं नम: शिवाय

हर हर महादेव

सावन महीने की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

5. औकात मेरी छोटी है

पर मन मेरा शिवाला है

कर्म मैं करता हूं

क्योंकि मेरे साथ त्रिशूल और डमरू वाला है

ऊं नम: शिवाय

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

7.राम भी उसके हैं, रावण भी उसका है

जीवन भी उसका है, प्राण भी उसके हैं

तांडव भी है, ध्यान भी वो है

अज्ञानी का ज्ञान भी वो है

सावन की शुभकामनाएं 2026

8. करूं क्यों मैं मृत्यु की फ्रिक

कहां मिलेगी मौत के बाद जगह

जहां होगी महादेव की महफिल

मेरी रूह तो वहां मिलेगी

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

9. अकाल मृत्यु वो मरे, जो काम करे चांडाल का

काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

10. जो कोई बोले हर हर महादेव

उसे मिलता है जीवन का हर सुख और धन

सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़इन 10 चुनिंदा मैसेज से अपनों को भेजें सावन 2026 की शुभकामनाएं