सावन 2026: घर में शिवलिंग लाने से पहले जरूर जान लें ये नियम, तभी मिलेगी शिव कृपा
सावन में घर लाने वाले हैं शिवलिंग, तो पहले जरूर जान लें ये जरूरी नियम। शिवलिंग स्थापना से पहले शुद्धि, प्राण प्रतिष्ठा, सही आकार, नियमित पूजा और सावधानियां क्या हैं। सही विधि से पूजा करने पर ही भगवान शिव की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और कृपा पाने का सबसे उत्तम समय माना जाता है। इस बार सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। सावन के पवित्र मास में कई भक्त घर पर शिवलिंग लाकर स्थापना करना चाहते हैं, ताकि रोज पूजा-अर्चना कर सकें। लेकिन शिवलिंग स्थापित करना कोई साधारण काम नहीं है। यह एक जिम्मेदारी है जिसे सही नियमों और श्रद्धा के साथ निभाना चाहिए। अगर आप भी सावन में घर लाकर शिवलिंग की पूजा करना चाहते हैं, तो इन जरूरी बातों को जरूर जान लें।
शिवलिंग चुनते समय ध्यान में रखें ये बातें
सावन में शिवलिंग लाते समय सबसे पहले इसका आकार और स्वरूप ध्यान से चुनें। घर के लिए छोटा, सुंदर और पूजन योग्य शिवलिंग ही उपयुक्त होता है। बहुत बड़ा शिवलिंग मंदिर के लिए ठीक है, लेकिन घर में उसकी नियमित पूजा और देखभाल मुश्किल हो सकती है। नर्मदा नदी से प्राप्त नर्मदेश्वर शिवलिंग या छोटे बैलपत्र वाले शिवलिंग घर के लिए अच्छे माने जाते हैं। काले पत्थर का शिवलिंग भी सबसे उत्तम माना जाता है। हमेशा प्रमाणित और प्राकृतिक शिवलिंग ही खरीदें। नकली या प्लास्टिक का शिवलिंग कभी ना लाएं।
शिवलिंग लाने के बाद शुद्धि और प्राण-प्रतिष्ठा
घर लाकर शिवलिंग को सीधे पूजा स्थल पर ना रखें। सबसे पहले इसे गंगाजल, कच्चे दूध, शहद और पंचामृत से अच्छी तरह शुद्ध करें। फिर विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा करें। यदि संभव हो, तो किसी जानकार पंडित जी की मदद लें। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ही नियमित पूजा शुरू करें। बिना शुद्धि और प्राण-प्रतिष्ठा के शिवलिंग रखने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।
शिवलिंग स्थापित करने की सही दिशा
शिवलिंग को घर के पूजा घर में उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके स्थापित करें। जगह ऐसी हो, जहां रोज आसानी से पूजा हो सके और अनावश्यक आवाजाही ना हो। शिवलिंग को कभी भी बेडरूम, किचन या बाथरूम के पास ना रखें। पूजा स्थल साफ-सुथरा और शांत होना चाहिए। शिवलिंग को ऊंचे स्थान पर रखें, कभी फर्श पर सीधे ना रखें।
नियमित पूजा और देखभाल
शिवलिंग घर लाने के बाद सबसे जरूरी है उसकी रोज पूजा करना। प्रतिदिन जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फूल चढ़ाएं। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप जरूर करें। अगर किसी दिन पूजा ना हो सके, तो कम से कम जल अर्पित जरूर करें। पूजा के बाद स्थान की स्वच्छता बनाए रखें। नियमित पूजा नहीं करने पर शिवलिंग रखने का लाभ कम हो जाता है।
शिवलिंग रखने के बाद इन गलतियों से बचें
कई लोग उत्साह में शिवलिंग लाकर गलतियां कर बैठते हैं। शिवलिंग पर तुलसी का पत्ता, केतकी का फूल या लोहे के बर्तन से जल चढ़ाना वर्जित है। टूटा या दरार वाला शिवलिंग कभी ना रखें। पूजा के बाद शिवलिंग को बिना सम्मान के ना छुएं। यदि स्थान बदलना हो, तो विधिवत विसर्जन करें। जाने-अनजाने में हुई इन गलतियों का विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है। ऐसे में नियमों का विशेष ध्यान रखें।
सावन में शिवलिंग स्थापित करना बहुत शुभ है, लेकिन सही नियमों और श्रद्धा के साथ किया जाए तो ही इसका पूरा फल मिलता है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए केवल मूर्ति लाना काफी नहीं, नियमित भक्ति और शुद्ध भावना भी जरूरी है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Navaneet Rathaurसंक्षिप्त विवरण
नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो परिचय और अनुभव
डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष


