Satyanarayan Katha Mistakes: क्या आप भी सत्यनारायण की पूजा में करते हैं ये गलतियां? जानें 3 जरूरी नियम
Satyanarayan Katha Rules: क्या आप भी सत्यनारायण पूजा में जाने-अनजाने ये गलतियां कर रहे हैं? वैशाख पूर्णिमा पर पूजा का पूरा-पूरा फल पाने के लिए कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं सत्यनारायण की पूजा में की जाने वाली कॉमन गलतियों के बारे में।

पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की पूजा का काफी महत्व होता है। माना जाता है कि सच्चे मन से ये पूजा की जाए तो भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है। इस पूजा से घर में सुख-शांति के साथ-साथ खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है। पूजा के दौरान सत्यनारायण की कथा सुनने या पाठ करने से मन की इच्छा पूरी होती है। हालांकि कई बार हम अनजाने में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं जिससे पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता है। सही नियम और विधि से की गई पूजा से पुण्य और उसका फल मिलता है। इसलिए अगर आप भी पूर्णिमा पर सत्यनारायण पूजा करते हैं तो कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है ताकि पूजा संपूर्ण हो और उसका पूरा फल भी मिले। आइए जानते हैं कि सत्यनारायण की पूजा या कथा सुनते वक्त हमें कौन सी गलतियां नहीं करनी है?
सत्यनारायण की पूजा में की जाने वाली 3 कॉमन गलतियां-
1. तुलसी के बिना भोग चढ़ा देना
ये तो आपको पता ही होगा कि सत्यनारायण भगवान विष्णु जी का ही रुप है। अब ऐसे में ये पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। लोग कई बार पंचामृत या फिर प्रसाद में तुलसी के पत्ते को डालना ही भूल जाते हैं। इस गलती से बचना चाहिए। हड़बड़ी में ये चीज ना भूले तो इसके लिए तुलसी के पत्ते को पहले से ही तैयार रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि पूर्णिमा के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। इसे एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेना चाहिए। बिना तुलसी के सत्यनारायण की कथा को अधूरा माना जाता है।
2. कथा के बीच में बार-बार उठना
इस पूजा का सबसे अहम हिस्सा सत्यनारायण की कथा होता है। आमतौर पर देखा जाता है कि कई लोग कथा के दौरान बार-बार उठते हैं। तो वहीं कुछ लोग फोन देखने लगते हैं। या फिर आसपास के लोगों से कुछ कहने लगते हैं। ये तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है। जब आप पूजा का संकप्ल ले लेते हैं तो तबसे लेकर आरती होने तक एक ही जगह बैठे रहें। सत्यनारायण की कथा को ध्यान से सुनिए। पूजा और कथा के बीच में उठना सही नहीं माना जाता है।
3. सही हो केले का मंडप
सत्यनारायण की पूजा में केले के पेड़ या पत्तों का खास महत्व होता है। हिंदू धर्म मान्यता के हिसाब से केले के पेड़ में भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति का वास होता है। कई बार लोग बस नाम के लिए पूजा में केले के थोड़े से पत्ते रख देते हैं। या फिर कुछ लोग सूखे पत्तों का भी इस्तेमाल कर लेते हैं। अगर आपको कथा का पूरा-पूरा फल चाहिए तो पूजा वाली जगह पर केले के पेड़ के दो तने या फिर दो ताजा पत्ते लगाएं। भूलकर भी इस पूजा में केले के सूखे या फिर टूटे हुए पत्ते का इस्तेमाल ना करें। इसे शुभ नहीं माना जाता है।
ध्यान में रखें ये जरूरी बात
सत्यनारायण की पूजा के बाद प्रसाद को लोगों में बांटना बहुत ही जरूरी होता है। आप प्रसाद उसी हिसाब से दें जितना लोग खा सकें। ऐसा ना हो कि लोग उसे इधर-उधर रख दें। इस पूजा के प्रसाद का अनादर करना बहुत ही गलत माना जाता है। अब जब आप सत्यनारायण पूजा के इन नियमों का ध्यान से पालन करेंगे तो आपको इसका पूरा-पूरा फल मिलेगा। ऐसे में अगली बार जब भी आप सत्यनारायण की पूजा में शामिल हो तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


