Saturn-Mars Sextile: शनि-मंगल का संयोग 4 राशियों के लिए कल्याणकारी, जानें 12 राशियों पर प्रभाव
- Shani-Mangal Sextile : 6 जुलाई को मंगल-शनि के सेसटाइल का शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर होगा। यह कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा, तो कुछ राशि वालों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा।

Mars-Saturn Sextile Horoscope : 6 जुलाई 2024 को मंगल और शनि राशि चक्र में एक-दूसरे से ठीक 60 डिग्री के कोण पर स्थित हो चुके हैं। मान्यता है जब मंगल मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं, तो ऐसी स्थिति को सेसटाइल कहा जाता है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को भाई,भूमि, शक्ति, साहल, पराक्रम, शौर्य, आत्मविश्वास और मान-सम्मान का कारक माना गया हैं। वहीं, शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। शनि जातक को उसके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल देते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मंगल और शनि के सेसटाइल से कुछ जातकों को बेहद शुभ फल प्राप्त होगा, लेकिन कुछ जातकों के लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं मंगल-शनि के सेसटाइल का राशियों पर क्या प्रभाव होगा?
मेष राशि : ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। चुनौतियों को पार करने में असहज महसूस करेंगे। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। हालांकि, अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। लॉन्ग टर्म प्लान बनाएं। शनि-मंगल की नजदीकी से लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा।
वृषभ राशि :मंगल-शनि की नजदीकी से वृषभ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। आपके सभी सपने साकार होंगे। कार्यों को पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे, लेकिन इससे आपको काफी फायदा भी होगा। अपने फ्यूचर गोल्स पर फोकस करें। सेल्फ इंप्रूवमेंट एक्टिविटी में शामिल हों। इससे हर क्षेत्र में खूब तरक्की करेंगे।
मिथुन राशि : शनि-मंगल के सेसटाइल से आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने की पूरी कोशिश करें। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। करियर में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। वाणी में मधुरता आएगी।
कर्क राशि : पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर भावुक होकर कोई फैसला न लें। उन्नति के नए अवसरों पर का भरपूर लाभ उठाएं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों को आज नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। रिश्तों में सुधार आएगा। साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।
कन्या राशि : पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करें। ऑफिस में अपने कार्यों पर फोकस करें। नए इनोवेटिव आइडियाज और क्रिएटिविटी के साथ सभी कार्य करें। लव लाइफ की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। इस दौरान आपकी इमोशनल हेल्थ इंप्रूव होगी। जीवन में कई रोमांचक मोड़ आएंगे।
तुला राशि : तुला राशि वालों को इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी संतुलन बनाए रखना होगा। नई स्किल सीखें और ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। लाइफ में नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। भावुक होकर कोई फैसला न लें। साथी से अपनी फीलिंग्स को खुलकर व्यक्त करें।
वृश्चिक राशि : मंगल-शनि के सेसटाइल से वृश्चिक राशि वालों की ऑफिस परफॉर्मेंस बेहतर होगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। करियर में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। साथी से अपनी फीलिंग्स को ईमानदारी से शेयर करें। पर्सनल लाइफ में नए सकारात्मक बदलावों के लिए तैयार रहें।
धनु राशि : शनि-मंगल की नजदीकी धनु राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी। इस दौरान आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
मकर राशि : इस दौरान आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। लाइफस्टाइल में पहले से बेहतर होगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगी। प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ राशि : शनि-मंगल के सेसटाइल से कुंभ राशि वालों को बंपर लाभ होगा। नए आइडियाज और क्रिएविटी के साथ किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। रिश्तों में सुधार आएगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। समाज में सराहे जाएंगे। नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ समय है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस मैनेजमेंट में सकारात्मक छवि बनी रहेगी।
मीन राशि :शनि-मंगल की नजदीकी से मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। पास्ट को भूलकर लाइफ में आगे बढ़ें। अपने धन खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। बजट के अनुसार ही धन खर्च करें। इस दौरान आपको कार्यों का मिलाजुला परिणाम मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। धन का आवक बढ़ेगा।


