अगले 4 महीने तक इन राशियों की खुशियों से भर जाएगी झोली, शनि गोचर से होगा लाभ

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Saturn Transit Shani ka Rashifal 2026 : शनि की चाल का असर कभी पॉजिटिव तो कभी नेगेटिव रिजल्ट्स देकर जाता है। इस समय शनि रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत में चार चांद लग सकते हैं। 

अगले 4 महीने तक इन राशियों की खुशियों से भर जाएगी झोली, शनि गोचर से होगा लाभ

Saturn Transit Shani ka Rashifal, शनि राशिफल : शनि कर्मफलदाता के रूप में जाने जाते हैं। शनि का गोचर ज्योतिष की दृष्टि से खास महत्व रखता है। जब भी शनि अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। शनि की चाल का असर कभी पॉजिटिव तो कभी नेगेटिव रिजल्ट्स देकर जाता है। इस समय शनि रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 मई के दिन शनि देव ने इस नक्षत्र में एंटर किया था। रेवती नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं। इस नक्षत्र में शनि का गोचर 9 अक्टूबर की शाम तक होगा। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के नक्षत्र में शनि का गोचर करना किन राशियों को लाभ दे सकता है-

अगले 4 महीने तक इन राशियों की खुशियों से भर जाएगी झोली, शनि गोचर से होगा लाभ

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि का नक्षत्र गोचर होना कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। धन की हालत में सुधार होगा। आप किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और संतुलन बना रहेगा। शुभ समय। बिजनेस के मामले में जरूरी कदम उठा सकते हैं। कमाई करने के नए आइडिया सामने आ सकते हैं। बातचीत की स्किल्स में सुधार होगा।

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध के रेवती नक्षत्र में शनि का नक्षत्र गोचर होना फायदेमंद माना जा रहा है। आपका भाग्य आपका साथ देगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। करियर से जुड़ी जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा। वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि का नक्षत्र गोचर होना कुंभ राशि के जातकों के लिए फलदायक माना जा रहा है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की कर सकते हैं। अच्छी खबर मिल सकती है। अटके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है। कुछ जातकों को नई जॉब मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!