122 दिनों तक 5 राशियों के लिए सोने पे सुहागा, अक्टूबर में शनि गोचर से मिलेगी गुड न्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Transit SATURN Rashifal Shani Horoscope 2026 : शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कुल 5 राशियों की जिंदगी में उम्मीद की किरण आएगी। जानें आखिर ये कौन सी 5 राशियां हैं जिनके लिए शनि का गोचर सोने पे सुहागा साबित होगा?

Saturn Transit 2026
122 दिनों तक 5 राशियों के लिए सोने पर सुहागा

Transit SATURN Rashifal Shani Horoscope 2026, शनि का राशिफल : 9 अक्टूबर की शाम 7:28 बजे शनि गोचर करते हुए उत्तर भाद्रपद के चतुर्थ पद में पहुंचेंगे। शनि की बदलती चाल वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही खास मानी जाती है। अभी शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में विराजमान है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार नक्षत्र बदलने के साथ ही शनि कुल 5 राशियों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आएंगे। शनि का राशि या फिर नक्षत्र परिवर्तन हर एक राशि पर गहरा असर डालता है।

इस गोचर के होने से 122 दिन तक शनि कन्या राशि और तुला राशि समेत कुल 5 राशियों की जिंदगी में पॉजिटिविटी लेकर आएंगे। इन राशियों को अक्टूबर के महीने से ही अच्छी-अच्छी चीजें दिखना शुरू हो जाएंगी। चलिए जानते हैं कि आखिर शनि के इस गोचर से किन राशियों को लाभ मिलेगा?

वृषभ राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

वृषभ राशि वालों की जिंदगी में भी इस बार शनि गोचर के चलते पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेंगी तो चीजें सही होंगी। पैसों की स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को भी लॉन्गटर्म वाला फायदा होगा।

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों को खूब लाभ दे जाएगा। पूरे 122 दिन तक मिथुन राशि वालों को पैसों के मामले में सब कुछ पॉजिटिव होता दिखेगा। अगर पैसों को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी तो वो सब ठीक होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा।

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

शनि के इस बदलाव का पॉजिटिव असर कन्या राशि वालों को भी दिखेगा। इनकम के नए सोर्स बनेंगे तो चीजें अपने आप आगे बढ़ती जाएगी। बिजनेस से जुड़े लोगों की मुलाकात ऐसे लोगों से होगी जो आगे चलकर खूब फायदा देंगे।

मकर राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

मकर शनि की ही राशि है तो ऐसे में इस राशि के जातकों को 122 दिन तक हर चीज में फायदा होता नजर आएगा। इस राशि के जातकों के लिए अगले कुछ हफ्ते बहुत ही शानदार होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में ग्रोथ दिखेगी और हर काम बनता जाएगा।

तुला राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

तुला राशि वालों को शनि के इस गोचर से लाभ ही लाभ मिलेगा। लोगों की हेल्प से कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। जिससे मन खुश रहेगा। बस आप अपनी बचत और खर्चे के बीच सही बैलेंस बनाकर रखें।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़122 दिनों तक 5 राशियों के लिए सोने पे सुहागा, अक्टूबर में शनि गोचर से लाभ