आज 6 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत, शनि, शुक्र, बुध, चंद्र गोचर से धन लाभ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Saturn Transit Moon Rashifal Janmashtami 2026 : कृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रहों की खास चाल कुछ राशियों के दिन पलट सकती है। इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कई राजयोग का संयोग बन रहा है। आज से कुछ राशियों को बंपर धन लाभ हो सकता है।   

Saturn Transit Moon Rashifal Janmashtami 2026 Sun Horoscope Venus Mercury in Leo aaj se 6 rashiyo ko labh
आज से 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

Saturn Transit Moon Rashifal Janmashtami 2026: आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी है। आज के दिन से कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रहों की खास चाल कुछ राशियों के दिन पलट सकती है। इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कई राजयोग का संयोग बन रहा है। तुला राशि के शुक्र जन्माष्टमी पर मालव्य राजयोग बना रहे हैं। शनि वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। चंद्र का गोचर अपनी उच्च राशि वृषभ में और गुरु का गोचर अपनी उच्च राशि कर्क में होना अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। वहीं, अगले तीन दिनों तक सूर्य और बुध बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं जन्माष्टमी से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं -

आज से 6 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत, शनि, शुक्र, बुध, चंद्र गोचर से धन लाभ

एस्ट्रोलॉजर पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, जन्माष्टमी पर ग्रहों की चाल से मेष समेत 6 राशियों का बेहद लाभकारी समय शुरू हो रहा है।

मिथुन राशि के लिए ग्रहों की चाल कैसी रहेगी?

मिथुन राशि आपके लिए जन्माष्टमी से पॉजिटिव दिन की शुरुआत हो रही है। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार में शांति रहेगी।

कर्क राशि के लिए ग्रहों की चाल कैसी रहेगी?

कर्क राशि आपके लिए जन्माष्टमी से फायदेमंद दिन की शुरुआत हो रही है। कुछ मौके प्रॉफिटेबल साबित होंगे। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा।

मेष राशि के लिए ग्रहों की चाल कैसी रहेगी?

मेष राशि आपके लिए जन्माष्टमी से लाभकारी दिन की शुरुआत हो रही है। कोई अच्छी डील मिल सकती है। धन- धान्य की प्राप्ति होगी। करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कॉन्फिडेंट रहेंगे।

कुंभ राशि के लिए ग्रहों की चाल कैसी रहेगी?

कुंभ राशि आपके लिए जन्माष्टमी से पॉजिटिव दिन की शुरुआत हो रही है। लाइफ में रोमांस रहेगा। पूजा- पाठ में आपका खूब मन लगेगा। संतान से गुड न्यूज मिलेगी।

सिंह राशि के लिए ग्रहों की चाल कैसी रहेगी?

सिंह राशि आपके लिए जन्माष्टमी से शानदार दिन की शुरुआत हो रही है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। नई जॉब मिलने की भी संभावना है। खुश महसूस करेंगे।

धनु राशि के लिए ग्रहों की चाल कैसी रहेगी?

धनु राशि आपके लिए जन्माष्टमी से शुभ दिन की शुरुआत हो रही है। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से 6 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत, शनि, चंद्र गोचर से धन लाभ