आज से 10 हफ्ते बाद 5 राशियों की जिंदगी में खुशियों की एंट्री, शनि गोचर से महालाभ
Transit SATURN Rashifal Shani Horoscope 2026 : आज यानी 2 अक्टूबर से लेकर अगले 10 हफ्ते बाद शनि कुल 5 राशियों की जिंदगी में धीरे-धीरे सब कुछ ठीक करेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि सीधी चाल चलते ही वृषभ, मिथुन और कन्या राशि समेत कुल 5 राशियों को प्रॉफिट देंगे।

Transit SATURN Rashifal Shani Horoscope 2026, शनि का राशिफल : शनि इन दिनों मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं इस वक्त वो रेवती नक्षत्र में विराजमान हैं। आज से 7 दिन बाद यानी 9 अक्टूबर को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस वक्त जो सबसे खास बात है वो है शनि का वक्री होना है। शनि इन दिनों टेढ़ी चाल रहे हैं और इसी दशा में 11 दिसंबर तक रहने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि जैसी ही सीधी चाल में वापस चलना शुरू करेंगे तो इससे वृषभ राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि और मकर राशि के जातकों को राहत मिलने वाली है। इसी के साथ इन राशियों के जातकों की जिंदगी में खुशियों की एंट्री होगी। जानिए इन राशियों को शनि के मार्गी होने से कैसे लाभ मिलेगा?
शनि की बदलती चाल से इन राशियों को मिलेगा फायदा-
वृषभ राशि पर शनि की बदलती चाल का कैसा असर होगा?
शनि जैसे ही मार्गी होंगे तो वृषभ राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा। काम से संबंधित दिक्कत धीरे-धीरे सुलझनी शुरू हो जाएंगी। परिवार का भी सपोर्ट मिलेगा तो कॉन्फिडेंस अपने आप ऊपर पहुंच जाएगा। सब कुछ पॉजिटिव रहेगा। जो भी काम बार-बार अटक रहे हैं उन्हें अपने आप रास्ता मिलता जाएगा।
मिथुन राशि पर शनि की बदलती चाल का कैसा असर होगा?
मिथुन राशि को इस बदलाव का असर लंबे समय तक दिखेगा। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है हालांकि सोच-समझकर ही आगे बढ़ना सही होगा। हर एक चीज के सारे पहलू देखकर ही फैसला लें। आर्थिक स्थिति सही होने से बाकी सारी दिक्कतें भी दूर होती जाएंगी।
कन्या राशि पर शनि की बदलती चाल का कैसा असर होगा?
शनि की बदलती चाल से कन्या राशि वालों की जिंदगी में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा। अच्छी और सही ग्रोथ से मन खुश होगा और कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता जाएगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। शनि की चाल बदलते ही कन्या राशि वालों को अपने रिश्ते में भी स्टेबिलिटी दिखती नजर आएगी।
तुला राशि पर शनि की बदलती चाल का कैसा असर होगा?
नौकरी में काम का दबाव कम होगा। चीजें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी तो मन शांत रहेगा। बिजनेस करने वालों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। प्रेम की स्थिति भी सुधरती नजर आएगी। वहीं नए लोगों से मुलाकात संभव है जो आगे का रास्ता आसान बना सकते हैं। कुल मिलाकर शनि की बदलती चाल से जिंदगी में स्टेबिलिटी आनी शुरू होगी।
मकर राशि पर शनि की बदलती चाल का कैसा असर होगा?
शनि की मकर राशि भी इस बदलाव का खूब लाभ उठाने वाली है। इस राशि के जातकों की टेंशन 11 दिसंबर के बाद से खत्म होती दिखेगी। जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलने वाला है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को बढ़िया मौका मिल सकता है। सब कुछ वैसा ही होगा जैसा सोचा जा रहा है बस कुछ दिन के लिए धैर्य रखने की जरूरत है। जिंदगी में धीरे-धीरे सब कुछ स्टेबल होता दिखेगा।
कुंभ राशि पर शनि की बदलती चाल का कैसा असर होगा?
शनि जैसी ही सीधी चाल चलने लगेंगे तो कुंभ राशि वालों की दिक्कत खत्म होगी। अगर ऑफिस से जुड़ी चीजें परेशान कर रही हैं तो स्थिति बेहतर होती दिखेगी। नौकरी के अलावा जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें भी शनि की बदलती चाल से राहत मिलेगी। घरवालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिश्तों में भी सुधार होता नजर आएगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा फायदा मिलेगा।

