Hindi Newsधर्म न्यूज़Saturn Transit 2026 Rashifal Shani Gochar: On January 20 bring happiness to the lives of these zodiacs
शनि की बदलेगी चाल, 20 जनवरी से इन 3 राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बरसात

शनि की बदलेगी चाल, 20 जनवरी से इन 3 राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बरसात

संक्षेप:

Saturn Transit 2026 Rashifal Shani Gochar: शनि का उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करना कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ राशियों के लिए नॉर्मल साबित हो सकता है। कहीं आप भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल तो नहीं?

Jan 10, 2026 07:06 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Saturn Transit 2026 Rashifal Shani Gochar: जनवरी के महीने में क्रूर ग्रह शनि अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि इस समय मीन राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। बस कुछ ही दिनों में शनि का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 जनवरी 2026 के दिन दोपहर के 12:13 मिनट पर शनि देव उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। शनि का पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करना कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ राशियों के लिए नॉर्मल साबित हो सकता है। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह स्वयं शनि हैं। आइए जानते हैं शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों का शानदार समय शुरू होने जा रहा है-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनि की बदलेगी चाल, 20 जनवरी से इन 3 राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बरसात

कर्क राशि

कर्क राशि वालों शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से आपको काफी फायदा होने वाला है।

नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है साथ ही नयी जॉब मिलने के संकेत भी हैं।

व्यापार में की गयी मेहनत रंग लाएगी।

आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती नजर आ रही है।

किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी।

ये भी पढ़ें:आज से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, शुक्र गोचर सूर्य के नक्षत्र में

मिथुन राशि

शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने पर मिथुन राशि वालों पर शनि देव का आशीर्वाद बना रहेगा।

इस दौरान किए गए कामों में सफलता मिलेगी।

व्यापार और नौकरीपेशा लोगों के लिए वक्त अच्छा रहने वाला है।

धान लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

मकर राशि

मकर राशि शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने पर आपको लाभ देखने को मिल सकता है।

वित्तीय स्थितियां मजबूत होंगी।

जीवन में आ रही मानसिक और शारीरिक दिक्कतें भी दूर होने लगेंगी।

पढ़ाई में छात्रों का मन लगेगा।

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी।

शनिवार के दिन ॐ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 11-17 जनवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:12 महीने बाद शनि की मकर राशि में बुध का गोचर, इन 3 राशियों को खूब मिलेगी सफलता
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!