83 दिन तक 5 राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत, शनि गोचर से होगा धन लाभ
Saturn Rashifal Shani Gochar 2026 Saturn Transit : साल के अंत तक लगभग 83 दिनों तक शनि स्वयं के नक्षत्र में ही रहने वाले हैं। पंडित जी से जानें शनि के नक्षत्र गोचर से किन राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकने वाली है -

Saturn Rashifal Shani Gochar 2026 Saturn Transit : शनि की चाल का असर मेष से लेकर मीन राशि पर देखा जाता है। शनि इस समय रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही कर्मफलदाता अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। न्याय, आयु और मेहनत के कारक माने जाने वाले शनि जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। अक्टूबर की शुरुआत में शनि ग्रह रेवती नक्षत्र से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह स्वयं शनि हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 9 अक्टूबर के दिन शाम में 07 बजकर 28 मिनट पर शनि का गोचर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में होगा। साल के अंत तक लगभग 83 दिनों तक शनि स्वयं के नक्षत्र में ही रहने वाले हैं। आइए पंडित जी से जानते हैं शनि के नक्षत्र गोचर से किन राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकने वाली है -
83 दिन तक 5 राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत, शनि गोचर से होगा धन लाभ
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में शनि का गोचर करना लगभग 5 राशियों के लिए शानदार माना जा रहा है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करना कैसा रहेगा?
शनि का नक्षत्र गोचर करना मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करना कैसा रहेगा?
शनि का नक्षत्र गोचर करना तुला राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। छोटा से छोटा परिश्रम भी अपना असर दिखाएगा। आपकी सेहत में सुधार होगा।
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करना कैसा रहेगा?
शनि का नक्षत्र गोचर करना मकर राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है।
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करना कैसा रहेगा?
शनि का नक्षत्र गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए शानदार साबित हो सकता है। घर परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा।
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करना कैसा रहेगा?
शनि का नक्षत्र गोचर करना वृषभ राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


