56 दिन बाद शनि बदलेंगे टेढ़ी चाल, इन 6 राशियों को होगा फायदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SATURN Rashifal Shani Gochar 2026 Shani Transit : आज से 56 दिन बाद शनि सीधी चाल में चलना शुरू कर देंगे। इसके बाद 6 राशियों को इसका खूब लाभ मिलने वाला है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें ये राशियां कौन सी हैं?

Shani Margi from Vakri 2026 6 Zodiac Signs Benefits
56 दिन बाद बदलेगी शनि की चाल, 6 राशियों को मिलेगा महालाभ

SATURN Rashifal Shani Gochar 2026 Shani Transit : आज से 56 दिन बाद शनि मार्गी हो जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मार्गी होने का मतलब सीधी चाल चलने से हैं। अभी शनि वक्री यानी उलटी चाल चल रहे हैं। ये सिलसिला बीते 27 जुलाई से शुरू हुआ है और इस साल 11 दिसंबर तक शनि ऐसे ही रहेंगे। शनि की ये गतिविधियां मीन राशि में हो रही हैं। वक्री शनि इस वक्त कई लोगों का कड़ा इम्तिहान ले रहे हैं लेकिन मार्गी होते ही ये कुल 6 राशियों को उनके अच्छे कर्मों का फल देंगे।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार शनि जैसे ही मार्गी होंगे तो वृषभ राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि वालोंं को राहत मिलने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि इन राशियों के जातकों की जिंदगी में किस तरह के बदलाव देखने को मिलने वाले हैं?

वृषभ राशि पर शनि का असर कैसा होगा?

शनि की बदलती चाल का पॉजिटिव असर वृषभ राशि वालों पर दिखेगा। शुक्र की इस राशि के जातकों को नौकरी और रिश्तों में जो रुकावट महसूस हो रही है वो 11 दिसंबर के बाद से थमने वाली है। प्रोफेशनल लाइफ में मनमुताबिक बदलाव दिखेगा। एक-एक करके सारे काम बनते जाएंगे और अच्छी ग्रोथ दखेगी। शनि मेहनत का पूरा पूरा फल देंगे।

मिथुन राशि पर शनि का असर कैसा होगा?

आज से 56 दिन बाद मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलता नजर आएगा। ऐसी ऐसी चीजें होंगी कि आपको महसूस होगा अच्छे कर्मों का जैसे फल मिल रहा है। पैसों के मामले में मजबूती मिलेगी। नौकरी में कोई अच्छा ऑफर मिलने से चीजें सही दिशा में जाती दिखेंगी। हर एक पहलू देखकर ही अपना अगला फैसला लें। सही फैसला लॉन्ग टर्म का फायदा देकर जाएगा।

कन्या राशि पर शनि का असर कैसा होगा?

बुध की इस राशि पर शनि का पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। नौकरी में चीजें फेवर में आएंगी। अगर लंबे समय से प्रमोशन अटकता आ रहा है तो इस बदलाव के बाद सब सही दिशा में आगे बढ़ेगा। नई जिम्मेदारी मिलने के चांस हैं। किसी पुराने निवेश से बड़ा फायदा मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों की नई डील हो सकती है जिससे आगे चलकर खूब फायदा होगा। 11 दिसंबर से चीजें फेवर में आती दिखेंगी।

तुला राशि पर शनि का असर कैसा होगा?

शनि के मार्गी होने से तुला राशि वालों को नौकरी में मिल रहा दबाव काफी हद तक कम होगा। क्रिएटिव चीजों में मन लगेगा और जिंदगी में एक फ्रेशनेस सी आएगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को पुराने लोगों से फायदा मिलने के चांस हैं। बस खर्चे और बचत में सही बैलेंस करने से सब सही होगा। बेफिजूल खर्चे से बचना होगा।

मकर राशि पर शनि का असर कैसा होगा?

मकर राशि वालों को शनि के मार्गी होने से लाभ मिलेगा। अटकी चीजें आगे बढ़ेंगी। अगर मन में किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन है तो सब कुछ दूर होगा। नौकरी में लाभ के संकेत हैं। प्रमोशन हो सकता है। कहीं से अच्छा ऑफर मिलने के भी संकेत हैं। 11 दिसंबर से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सही तरीके से बैलेंस बनेगा।

कुंभ राशि पर शनि का असर कैसा होगा?

शनि जैसे ही वक्री से मार्गी अवस्था में आएंगे तो कुंभ राशि वालों को थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि इन पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। ऐसे में मुश्किलें कम नहीं होंगी लेकिन चीजें काफी हद तक पहले से थोड़ी संभली हुई नजर आएंगी। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। ऑफिस की टेंशन थोड़ी कम होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़56 दिन बाद शनि बदलेंगे टेढ़ी चाल, 6 राशियों को होगा फायदा