कल से 21 दिन तक इन 5 राशियों पर खुशियों की बरसात, शनि गोचर से मिलेगा खूब फायदा
Saturn Rashifal Shani Gochar 2026 Saturn Transit : कर्मफलदाता शनि ग्रह रेवती नक्षत्र के दूसरे पद से पहले पद में गोचर करने जा रहे हैं। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कल से कुछ राशियों का शानदार टाइम शुरू होने जा रहा है।

Saturn Rashifal Shani Gochar 2026, शनि राशिफल : शनि का गोचर करना ज्योतिष की दृष्टि से काफी जरूरी माना गया है। शनि इस वक्त मीन राशि में विराजमान हैं और रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनि ग्रह उलटी चाल चलते हुए नक्षत्र पद परिवर्तन करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 अगस्त 2026 के दिन शाम में 07:45 मिनट पर कर्मफलदाता शनि रेवती नक्षत्र के दूसरे पद से पहले पद में गोचर करने जा रहे हैं। शनि की वक्री चाल से कुछ राशियों का शानदार टाइम भी शुरू हो सकता है। रेवती नक्षत्र बुध ग्रह का नक्षत्र माना गया है। इस नक्षत्र के पहले पद में शनि 9 अक्टूबर तक विराजमान रहने वाले हैं। आइए पंडित जी से जानते हैं 20 अगस्त को शनि के नक्षत्र पद गोचर से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं -
कल से 21 दिन तक इन 5 राशियों पर खुशियों की बरसात, शनि गोचर से होगा फायदा
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 20 अगस्त को शनि के नक्षत्र गोचर से लगभग 5 राशियों के लिए समय लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
शनि का नक्षत्र पद गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रॉफिट या कोई अच्छी डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लाइफ में रोमांस बना रहेगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
शनि का नक्षत्र पद गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए शानदार माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे।
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
शनि का नक्षत्र पद गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है। अपनी मां के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। बिजनेस में प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए बनाई गई स्ट्रेटजी रंग लाएगी।
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
शनि का नक्षत्र पद गोचर तुला राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। अनहेल्दी चीजों के सेवन से बचें। यह समय निवेश करने के लिए शुभ माना जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। पढ़ाई में मन लगेगा।
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
शनि का नक्षत्र पद गोचर मकर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। करियर के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी-मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

