20 अगस्त से 3 राशियों को रहना होगा सावधान, शनि गोचर से बढ़ाएगा मुश्किलें, करें ये उपाय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shani Gochar 2026: शनि अगले महीने बुध के रेवती नक्षत्र के प्रथम पद पर गोचर करेंगे। इस दौरान कुल 3 राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। पंडित जी से जानें कि इस दौरान क्या-क्या उपाय करने से मुश्किलें थोड़ी कम हो सकती हैं?

Saturn rashifal Shani Gochar 20 August 2026 Aries Cancer Scorpio ko nuksan Saturn Transit

20 अगस्त को ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन शनि बुध के रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शनि 9 अक्टूबर तक विराजमान रहने वाले हैं। रेवती नक्षत्र का संबंध बुध ग्रह से जुड़ा है। वहीं शनि को न्याय और कर्मों का देवता कहा जाता है। ऐसे में इस गोचर का असर हर राशि पर पड़ेगा। हालांकि इस दौरान कुल 3 राशियों को सतर्क रहना है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना है। किसी भी बड़े निवेश से लेकर रिश्ते में गलतफहमियों को बढ़ाने से बचना है। पंडित जी से जानें तीनों राशियों को किस तरह से सतर्क रहने की जरूरत है?

रेवती नक्षत्र में शनि गोचर के दौरान सतर्क रहें ये तीन राशियां-

मेष राशि

रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में शनि के जाते ही मेष राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इन लोगों को पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहना है। बिना सोचे समझे कोई भी निवेश करने से बचना है। ऑफिस में हो सकता है कि काम का प्रेशर बढ़ें। ऐसे में कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें। अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। अगर ऐसा नहीं होगा तो हो सकता है कि छोटी सी बात का ही बड़ा विवाद बन जाए। स्वास्थ्य से संबंधित लापरवाही ना करें।

कर्क राशि

इस दौरान कर्क राशि वालों की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती है। तनाव बढ़ेगा। किसी भी चीज को लेकर ओवरथिंक करने से बचें। अगर नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो पहले सोच-विचार कर लेना ही सही होगा। परिवार के साथ इस बात को लेकर खुलकर बात करना सही होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन है तो खुलकर बात करें। इससे गलतफहमियां कम होंगी। यात्रा के दौरान सावधान रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों को नजरअंदाज ना करें।

वृश्चिक राशि

इस परिवर्तन के दौरान वृश्चिक राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहना है। अपने खर्चे पर खास ध्यान दें। खर्चे और बचत में सही बैलेंस बनाना जरूरी है। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें। वहीं नौकरी या फिर बिजनेस के मामले में धैर्य बनाकर रखें। कुछ चीजें मन मुताबिक नहीं होंगी ऐसे में शांत रहना जरूरी है। लोगों से बेवजह की बहसबाजी ना करें। अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत बार-बार परेशान कर रही है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इस दौरान करें ये उपाय

इस गोचर के अशुभ प्रभाव को करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोशिश करें कि सामर्थ्य के हिसाब से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। दान में काला तिल, उड़द की दाल या फिर लोहे की चीजों का दान कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान किसी को भी गलत चीज ना करें और ना ही किसी के साथ गलत व्यवहार करें।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़20 अगस्त से 3 राशियों को रहना होगा सावधान, शनि गोचर से बढ़ाएगा मुश्किलें