31 दिन बाद शनि देंगे कर्मों का फल, अक्टूबर से इन 4 राशियों को मिलेंगी खुशियां ही खुशियां
शनि अगले महीने अपना नक्षत्र बदलेंगे और इस बदलाव का लाभ कुल 5 राशियों को मिलने वाला है। जानें आखिर कौन सी वो राशियां हैं जिन्हें अच्छे कर्मों का फल मिलेगा?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में में शनि को कर्म और न्याय का देवता कहा जाता है। कहा जाता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ऐसे में जब शनि की स्थिति या चाल में बदलाव आता है तो उसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है। इस समय शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में स्थित हैं और इसके बाद एक बार फिर से 9 अक्टूबर 2026 को अपना नक्षत्र बदलेंगे।
इस दौरान शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में जाएंगे। आज 8 सितंबर है और 9 अक्टूबर आने में अभी 31 दिन बचे हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के हिसाब से इस नक्षत्र परिवर्तन का असर खासतौर पर कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है और आने वाले समय में इन्हें करियर और पैसों से जुड़ा लाभ मिलेगा।
इन 4 राशियों पर मेहरबान होंगे शनि
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन का अच्छा लाभ मिलेगा। रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। अगर किसी काम को लेकर लंबे समय से इंतजार करना पड़ा है तो अब उसकी रफ्तार बढ़ेगी। नौकरी में काम को नोटिस किया जाएगा। सीनियर्स को काम करने का अंदाज पसंद आएगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए मौके मिलेंगे। पैसों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। धीरे-धीरे पुरानी कोशिशों का फायदा अब मिलने लगेगा।
कन्या राशि
9 अक्टूबर को होने जा रहे इस बदलाव से कन्या राशि वालों को खूब राहत मिलेगी। अटके काम फिर से शुरू हो सकते हैं। हालांकि जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ ही साथ प्रेशर भी थोड़ा बढ़ सकता है। इस घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका फायदा आगे चलकर होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। पैसों से जुड़ी स्थिति भी पहले की तुलना में बेहतर हो जाएगी। परिवार का सपोर्ट मिलने से मन खुश रहेगा।
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि के नक्षत्र बदलते ही खूब लाभ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के पूरे मौके मिलने वाले हैं। नौकरी में मेहनत का अच्छा रिजल्ट ही मिलेगा। सीनियर्स को काम पसंद आएगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी डील के पूरे होते ही फायदा मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। पैसों की परेशानी धीरे-धीरे कम हो सकती है। पुरानी मेहनत का फल भी इसी दौरान ही मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि का संबंध शनि ग्रह से है। ऐसे में शनि के नक्षत्र का फायदा इस राशि को सबसे ज्यादा होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशनल मिलने के चांस बनेंगे। सैलरी बढ़ेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं बिजनेस करने वालों के लिए नए रास्ते भी खुल सकते हैं। कुल मिलाकर इनकम के सोर्स भी बढ़ने के चांस हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। बस इन्वेस्टमेंट को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी करना सही नहीं होगा। हर समय सोच-समझकर फैसला लेने से ही बात बनेगी।


