शनि अब और प्रभावशाली: अगले 116 दिन 4 राशियों के लिए वरदान समान, 8 रहें सतर्क

लाइव हिन्दुस्तान
share

Saturn rashifal in hindi: इस समय शनि अपने ही घर (नक्षत्र) में विराजमान हैं। शनि के अपने ही नक्षत्र में होने से उनका प्रभाव बढ़ गया है। जानें शनि गोचर से किन राशियों को लाभ और कौन-सी रहें सावधान।

Shani nakshatra gochar
शनि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र परिवर्तन की लकी राशियां

Shani Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि का गोचर अत्यंत प्रभावशाली और महत्वपूर्ण माना जाता है। न्याय देवता शनि 09 अक्टूबर को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर गए हैं और इस नक्षत्र में 08 फरवरी 2027 तक रहेंगे। करीब 166 दिन का समय चार राशियों के लिए बहुत लाभकारी रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि हैं। जब शनि अपने नक्षत्र में गोचर करते हैं तो इनका प्रभाव बढ़ जाता है। शनि का नक्षत्र परिवर्तन भाग्यशाली राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक तौर पर अच्छे परिणाम प्रदान कर सकता है। इस समय इन जातकों को आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव होगा और अनुशासित महसूस कर सकते हैं। जानें शनि का नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए शुभ और कौन-सी रहें सावधान।

शनिदेव की 4 राशियों पर बरसेगी कृपा:

1. वृषभ राशि:

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक तौर पर अच्छा साबित हो सकता है। इस समय आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपने लक्ष्यों को पाने का अवसर मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की के अवसर सामने आएंगे। साहस और पराक्रम रंग लाएगा। भाग्य का साथ मिल सकता है।

2. मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा माना जा रहा है। इस समय आप अटके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अपनी लीडरशिप क्षमता दिखाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं। मन मुताबिक परिणाम हासिल हो सकते हैं।

3. तुला राशि:

तुला राशि वालों के लिए शनि गोचर का यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यावसायिक और व्यक्तिगत तौर पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारी वर्ग किसी नई डील या सौदे पर साइन कर सकते हैं।

4. मकर राशि:

मकर राशि वालों को शनि नक्षत्र परिवर्तन से आर्थिक लाभ हो सकता है। इस समय नौकरी करने वालों को आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन आदि मिल सकता है। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, इतना ही नहीं इस समय किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अपनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे।

ये 8 राशियां रहें सतर्क:

शनि नक्षत्र परिवर्तन काल में मेष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह है। पंडित उपाध्याय कहते हैं कि इस समय 8 राशियों पर शनि का अशुभ प्रभाव होने से करियर में बाधा या अड़चन, आर्थिक कमजोरी या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी का अनुभव कर सकते हैं। मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलने से मानसिक तनाव घेर सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अपने नक्षत्र में आकर बढ़ी शनि की ताकत, 116 दिन 4 राशियों को देंगे शुभ फल