
शनि साल 2026 में इन राशियों पर दिखाएंगे पॉवरफुल असर, नहीं बच पाएंगी ये राशियां शनि के वार से
Shani 2026 : ज्योतिष में शनि बहुत खास हैं, शनि आपको लंबे समय के लिए लाभ दे जाते हैं, अगर आप उनके अनुसार रहते हैं। दीर्घायु, कर्म और न्याय का दाता किसी ना किसी तरह ये हर राशि को प्रभावित करते हैं।
Saturn: ज्योतिष में शनि बहुत खास हैं, शनि आपको लंबे समय के लिए लाभ दे जाते हैं, अगर आप उनके अनुसार रहते हैं। दीर्घायु, कर्म और न्याय का दाता किसी ना किसी तरह ये हर राशि को प्रभावित करते हैं। वर्ष के आरंभ से अंत तक कुंभ राशि के लिए उतरती साढेसाती, मीन राशि के लिए मध्य साढेसाती तथा मेष राशि के लिए चढ़ती साढेसाती की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में तीनों राशियों पर शनि का प्रभाव अवश्य पड़ेगा।
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कितने साल की और कितने फेज
आपको बता दें कि शनि की सभी चालों में शनि की साढ़ेसाती बहुत खास है। शनि की साढ़ेसाती 7 साल की होती है। शनि की ढैय्या ढ़ाई साल की होती है। साढ़ेसाती में चढ़ती साढ़ेसाती, मध्यम और उतरती साढ़ेसाती के तीन फेज होते हैं। तीनों ही फेज शनि के लिए खास हैं। आम जनजीवन में बात की जाए तो शनि सुख, दुःख, सफलता, असफलता, स्वास्थ्य, कार्य, लोहा, तेल ,रोजगार, सेवा और जेल के भी कारक हैं। साल 2026 में शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि इस साल शनि क साढ़े साती से कौन-कौन सी राशियां प्रभावित होंगी ।
कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा 2026
कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव होते हैं। इस कारण से शनि देव धन के मामले में सकारात्मक प्रभाव स्थापित करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न कराएंगे परंतु पेट एवं पैर की समस्या, सीने एवं हृदय रोग की समस्या में वृद्धि करने वाले होंगे। घरेलू कार्यों को लेकर तनाव भी उत्पन्न होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी तनाव उत्पन्न होगा।
मीन राशि के लिए कैसा रहेगा 2026
मीन राशि के लिए मानसिक अस्थिरता एवं मानसिक तनाव में वृद्धि के साथ साथ दांपत्य जीवन को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न करेंगे। अधिक परिश्रम के बावजूद पर फल कम प्रदान करने वाले साबित होंगे। पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि भी करेंगे।
मेष राशि के लिए कैसा रहेगा 2026
मेष राशि के लिए शनि प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने वाले एवं शत्रुओ पर विजय प्रदान करने वाले होंगे परंतु खर्च वृद्धि करेंगे। वाणी की तीव्रता में वृद्धि करेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर जनता उत्पन्न करेंगे तथा दूर की यात्रा करेंगे तनाव में वृद्धि करने वाले होंगे।
सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 2026
धनु राशि के लिए एवं सिंह राशि के लिए भैया का प्रभाव उत्पन्न करेंगे। सिंह राशि के लिए वर्ष 2026 में वाणी की तीव्रता में वृद्धि, पारिवारिक कार्यों को लेकर तनाव , परिश्रम में अवरोध, अध्ययन अध्यापन में अवरोध, संतान के प्रति चिंता की स्थिति उत्पन्न करेंगे परंतु अचानक धन लाभ की स्थिति भी उत्पन्न करेंगे।
धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 2026
धनु राशि के लिए सीने या हृदय की तकलीफ में वृद्धि करेंगे। मानसिक तनाव, वैचारिक मतभेद की स्थिति उत्पन्न करेंगे। वाहन से संबंधित खर्च एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न करेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न करेंगे परंतु शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। मुकदमों में विजय की स्थिति बनेगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)





