11 मार्च से शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, 76 दिनों तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

Feb 18, 2026 06:16 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Saturn Horoscope Shani Rashifal Asta: बस कुछ ही दिनों में शनि की चाल बदलने जा रही है। शनि गुरु की मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनि का अस्त होना कुछ राशियों के लिए धन लाभ और नए मौके लेकर आ सकता है।

11 मार्च से शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, 76 दिनों तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

Saturn Horoscope Shani Rashifal Asta, शनि मीन राशि में अस्त: कर्मफलदाता शनि का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखा जाता है। किसी राशि पर शनि का पीजिटिव इफेक्ट पड़ता है तो किसी राशि पर शनि का नेगेटिव प्रभाव भी देखने को मिलता है। शनि बेहद ही धीमी स्पीड में अपनी चाल में बदलाव करते हैं। इस समय मीन राशि में शनि बैठे हुए हैं और उदय अवस्था में गोचर कर रहे हैं। बस कुछ ही दिनों में शनि की चाल बदलने जा रही है। शनि गुरु की मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनि का अस्त होना कुछ राशियों के लिए धन लाभ व नए मौके लेकर आ सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि 11 मार्च 2026 से अस्त होने जा रहे हैं। इस बाद शनि लगभग 76 दिनों के लिए अस्त स्थिति में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि का अस्त गोचर होने से किन राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ने जा रहा है-

11 मार्च से शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, 76 दिनों तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

मेष राशि के लिए अस्त शनि का गोचर कैसा रहने वाला है?

शनि का अस्त गोचर होना मेष राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। व्यापारी को व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है।

सिंह राशि के लिए अस्त शनि का गोचर कैसा रहने वाला है?

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त गोचर होना फायदेमंद साबित हो सकता है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। शनि के शुभ प्रभाव से आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। वहीं, करियर लाइफ में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। लव लाइफ में भी रोमांस बना रहेगा।

कुंभ राशि के लिए अस्त शनि का गोचर कैसा रहने वाला है?

शनि के अस्त होने से कुंभ राशि वालों को फायदा होने की संभावना जताई जा रही है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। कुछ नए लोगों से मुलाकात होना भी संभव है। कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे वहीं, करियर से जुड़े जरूरी टास्क भी मिल सकते हैं। हेल्दी रहेंगे और ट्रैवल भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!