सर्वपितृ अमावस्या पर क्या करें और क्या न करें? जानें श्राद्ध के जरूरी नियम
Sarva pitru amavasya Niyam: हिंदू धर्म में सर्वपितृ अमावस्या पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है। इस दिन पितृ पृथ्वी लोक से विदाई लेते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ नियमों का पालन करने से पितर प्रसन्न होते हैं और वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

What to do on sarva pitru amavasya 2026: हिंदू धर्म में सर्वपितृ अमावस्या का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पूर्वजों की पृथ्वी लोक से विदा होते हैं। इस दिन उन पूर्वजों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती है। इतना ही नहीं अगर आप अपने पूर्वजों की तिथि वाले उनका श्राद्ध करना भूल गए हैं, तो अमावस्या तिथि श्राद्ध कर्म के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जानते हैं। कहा जाता है कि इस दिन श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या का दिन पितरों की कृपा पाने के लिए अति उत्तम होता है। कहते हैं कि इस दिन कुछ कार्यों को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों को सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जबकि कुछ कार्यों को करने से पितृ नाराज होते हैं और पितृदोष का सामना करना पड़ सकता है। जानें सर्वपितृ अमावस्या के दिन क्या करें और क्या नहीं करें।
सर्वपितृ अमावस्या 2026 कब है:
हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 09 अक्टूबर को रात 09:35 बजे से प्रारंभ होकर 10 अक्टूबर को रात 09:19 बजे तक रहेगी। उदयातिथि में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी।
सर्वपितृ अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए:
1. सर्वपितृ अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। अगर नदी में स्नान करना संभव नहीं है तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। हाथ में जल, कुशा और तिल लेकर पितरों का स्मरण करते हुए संकल्प लें।
2. अगर पितरों की तिथि ज्ञात नहीं है तो इस दिन सभी पितरों के नाम का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किया जा सकता है। दोपहर (कुतुप काल) में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके कुशा, काले तिल और जल से तर्पण करें।
3. सर्वपितृ अमावस्या पर भोजन तैयार होने के बाद सबसे पहले देव, गाय, कुत्ते, कौआ और चींटियों के लिए भोजन का कुछ हिस्सा निकाला चाहिए।
4. इस दिन सात्विक भोजन बनाकर योग्य ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए और अपनी क्षमता अनुसार अन्न, वस्त्र, तिल और धन का दान करना चाहिए।
5. शाम के समय घर की दक्षिण दिशा में पितरों का नाम तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
सर्वपितृ अमावस्या के दिन क्या नहीं करना चाहिए:
सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए और घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए।
1.तामसिक भोजन का सेवन:
इस दिन तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। मास-मदिरा के प्रयोग और सेवन से बचना चाहिए।
2. घर में कलह या विवाद न करें:
इस दिन घर में कलह या विवाद नहीं करना चाहिए। किसी का भी अपमान न करें। इस दिन क्रोध या गुस्सा नहीं करना चाहिए।
3.खाली हाथ नहीं लौटाएं:
इस दिन घर के द्वार पर आए किसी भी गरीब, जरूरतमंद, गाय, कुत्ते या कौआ का अनादर नहीं करना चाहिए और न ही उन्हें भूखा जाने देना चाहिए।
4. नया सामान नहीं खरीदें:
इस दिन नए कपड़ें, सोना-चांदी, गाड़ी या संपत्ति की खरीदारी से बचना चाहिए।
5. शुभ व मांगलिक कार्य न करें:
सर्वपितृ अमावस्या के दिन शुभ या मांगलिक जैसे मुंडन, गृह प्रवेश, विवाह या किसी नए काम की शुरुआत आदि नहीं करना चाहिए।
श्राद्ध के नियम:
- ज्योतिष शास्त्र में श्राद्ध का मुख्य समय दोपहर का माना जाता है। श्राद्ध कुतुप काल और अपराह्न काल करीब सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 बजे तक करना उत्तम माना जाता है।
2. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध हमेशा अपनी भूमि पर या किसी पवित्र स्थान पर करना श्रेष्ठ माना जाता है।
3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को इन दिनों में ब्रह्नचर्य का पालन करना चाहिए।

