Weekly Love Horoscope: 9- 15 फरवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? लव लाइफ में क्या होंगे बदलाव, पढ़ें भविष्यफल
Weekly Love Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। राशियों के जरिए ही व्यक्ति के प्यार और रिश्तों का आंकलन किया जाता है। जानिए इस सप्ताह किन राशि वालों के लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और किनका सप्ताह रहेगा शानदार।

Weekly Love Horoscope 9- 15 February 2026, लव साप्ताहिक राशिफल: ज्योतिष गणना के अनुसार, इस सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। कुछ राशियों की लाइफ में नए शख्स की एंट्री हो सकती है और जबकि कुछ राशियों का रिश्ता टूट सकता है। जानें इस सप्ताह 9- 15 फरवरी, 2026 तक आपकी कैसी रहेगी लव लाइफ। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- इस हफ्ते आपको प्यार को लेकर अपनी फीलिंग्स पर ध्यान देने की जरूरत है। खुद से पूछिए- आप रिश्ते में क्या महसूस करना चाहते हैं- शांति, जुनून या साफ दिल से जुड़ाव। जो फीलिंग आप इस हफ्ते अपने रिश्ते के लिए तय करेंगे, वही आगे चलकर रिश्ते की दिशा तय करेगी। नतीजों के पीछे भागने के बजाय बस इस पल में इमोशनली प्रेजेंट रहिए। ऐसा करने से आपको वैसा ही प्यार और अपनापन मिलेगा, जैसा आप चाहते हैं।
वृषभ राशि- इस हफ्ते गौर करें कि आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे से कैसे बात कर रहे हैं। क्या बार-बार वही बातें और वही टोन दोहराया जा रहा है। अगर हां, तो समझिए कहीं न कहीं समझ की कमी है या ज्यादा समझदारी दिखाने की जरूरत है। पार्टनर की किसी बात पर तुरंत रिएक्ट करने के बजाय एक गहरी सांस लें और ध्यान से सुनें। कई बार सुन लेना ही रिश्ते को बचा लेता है।
मिथुन राशि- इस हफ्ते बातचीत में थोड़ा स्लो हो जाइए। हर बात एक ही बार में खत्म करने की जल्दबाजी न करें। चाहे कैज़ुअल डेट हो या दिल की बात, चीजों को आराम से आगे बढ़ने दें। इस हफ्ते हर सवाल का जवाब मिलना जरूरी नहीं है। खुद पर नरमी रखें, इससे पार्टनर के साथ जुड़ाव और बेहतर होगा।
कर्क राशि- इस हफ्ते आपके मूड में उतार-चढ़ाव रह सकता है। कभी अच्छा लगेगा, कभी मन भारी रहेगा। अपनी इमोशंस से भागने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करें और सही तरीके से पार्टनर से शेयर करें। ऐसा करने से रिश्ता मजबूत होगा और आपको खुद भी साफ समझ आएगा कि आप प्यार में क्या चाहते हैं।
सिंह राशि- बीते कल का दर्द आज के प्यार में मत लाइए। जो हो चुका है, उसे छोड़ने और खुद को माफ करने की जरूरत है। अगर दिल में कुछ है तो खुलकर कहें, लेकिन प्यार को सांस लेने की स्पेस भी दें। पार्टनर को यह समझाएं कि दूरी बनाना बेपरवाही नहीं है, बल्कि रिश्ते को बचाने का तरीका भी हो सकता है।
कन्या राशि- इस समय रिश्ते में नजदीकी और थोड़ी दूरी- दोनों का बैलेंस बनाना जरूरी है। अगर आपको थोड़ी स्पेस चाहिए तो साफ-साफ कह दें। खुद का ख्याल रखना रिश्ते से दूर जाना नहीं होता। जब आप समझदारी से दूरी बनाते हैं, तो रिश्ता और खुलकर सांस ले पाता है और समझ भी बेहतर होती है।
तुला राशि- इस हफ्ते पुराने मुद्दों को शांत दिमाग से सुलझाने का समय है। आप और आपके पार्टनर दोनों बदल चुके हैं, इसलिए मतभेदों पर इज्जत के साथ बात करें। बिना आरोप लगाए सुनें। ठंडे दिल से की गई बातचीत रिश्ते की जमी हुई कड़वाहट को कम कर सकती है।
वृश्चिक राशि- अगर ध्यान न दिया गया तो काम या घर का स्ट्रेस रिश्ते पर असर डाल सकता है। जब गुस्सा या झुंझलाहट पार्टनर की वजह से न हो, तो बोलने से पहले रुकिए। रिश्ते की स्पेस को बचाना जरूरी है। इस हफ्ते खुद पर कंट्रोल रखना आपके प्यार को संभाले रखेगा।
धनु राशि- इस हफ्ते बड़े-बड़े जेस्चर से इंप्रेस करने की कोशिश न करें। छोटे-छोटे प्यार भरे काम ज्यादा असर दिखाएंगे। जो वादा करें, उसे निभाएं- कॉल कहा तो कॉल करें। सिर्फ बातें नहीं, प्रेजेंट रहना भी जरूरी है। आपकी लगातार दिखाई गई केयर रिश्ते को मजबूत बनाएगी।
मकर राशि- इस हफ्ते सिर्फ हल्की-फुल्की बातों तक सीमित न रहें। पार्टनर से दिल की बात करें- “दिन कैसा गया” से आगे बढ़कर “तुम कैसा महसूस कर रहे हो” पूछें। अगर आप सिंगल हैं, तो बेवजह की फ्लिंग्स से दूर रहकर सच्चे जुड़ाव पर ध्यान दें। भावनात्मक जुड़ाव रिश्ते को गहराई देगा।
कुंभ राशि- हफ्ते की शुरुआत में आपको पार्टनर से थोड़ी दूरी चाहिए लग सकती है और हफ्ते के अंत में पास रहने का मन करेगा। यह नॉर्मल है। अपने मूड के बदलाव को समझें और पॉजिटिव तरीके से हैंडल करें। एक-दूसरे से सम्मान और प्यार से पेश आएंगे तो रिश्ते में अच्छी एनर्जी बनी रहेगी।
मीन राशि- इस हफ्ते पार्टनर के साथ छोटी-मोटी मिसकम्युनिकेशन हो सकती है। अगर इन्हें दबा दिया गया, तो आगे चलकर ये बड़ी बन सकती हैं। भले ही बात करना थोड़ा अजीब लगे, फिर भी अपनी फीलिंग्स अभी शेयर कर दें। अभी बात साफ़ करने से रिश्ता और मजबूत होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiसंक्षिप्त विवरण
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि



