Hindi Newsधर्म न्यूज़Sakat chauth moonise time 6 january 2026 today delhi UP Bihar Rajasthan sakat chauth aaj chand kab niklega
Sakat chauth moonise time 2026: सकट चौथ का चांद आज रात कब निकलेगा, जानें अपने शहर का समय

Sakat chauth moonise time 2026: सकट चौथ का चांद आज रात कब निकलेगा, जानें अपने शहर का समय

संक्षेप:

sakat chauth aaj chand kab niklega: इस बार सकट चौथ के त्योहार को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि चतुर्थी तिथि दो दिन पड़ रही है। कई लोग असमंजस में हैं कि यह व्रत 6 जनवरी को रखा जाए या सात जनवरी को।

Jan 06, 2026 05:52 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

sakat chauth aaj chand kab niklega: इस बार सकट चौथ के त्योहार को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि चतुर्थी तिथि दो दिन पड़ रही है। कई लोग असमंजस में हैं कि यह व्रत 6 जनवरी को रखा जाए या सात जनवरी को। ज्योतिष मत के अनुसार छह जनवरी को यह व्रत रखा जाएगा और तीन शुभ योग इस व्रत का महत्व बढ़ा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सकट चौथ व्रत तिथि

ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत के अनुसार सकट चौथ का व्रत माघ कृष्ण चतुर्थी को रखा जाता है। इस बार यह तिथि 6 जनवरी की सुबह से शुरू होकर सात जनवरी की सुबह तक रहेगी। दृक पंचांग के अनुसार, माघ कृष्ण चतुर्थी तिथि छह जनवरी को सुबह 8:01 बजे से शुरू होकर 7 जनवरी को सुबह 6:52 बजे तक रहेगी। छह जनवरी को चंद्रोदय चतुर्थी तिथि में हो रहा है और सात जनवरी को पंचमी तिथि में, इसलिए शास्त्रों के अनुसार व्रत छह जनवरी को ही रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:Sakat Chauth Vrat Katha: आज सकट चौथ पर पढ़ें गणेश जी, देवरानी वाली पौराणिक कथा
ये भी पढ़ें:Sakat chauth chand time:आज सकट चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा? जानें पूजन मुहूर्त

राहुकाल का रखें विशेष ख्याल

सकट चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7:15 से दोपहर 12:17 बजे तक रहेगा। प्रीति योग पूरे दिन रहेगा और रात 8:21 बजे के बाद आयुष्मान योग शुरू होगा। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र दोपहर 12:17 बजे तक रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र का आरंभ होगा। यह योग पूजा-पाठ के लिए अनुकूल माने जाते हैं। भगवान श्रीगणेश की पूजा के लिए सबसे अच्छा समय सुबह 9:51 से दोपहर 1:45 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:26 से 6:21 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:48 बजे तक रहेगा। राहु काल दोपहर 3:03 से 4:21 बजे तक रहेगा, इस दौरान पूजा या शुभ कार्य करने से बचें।

इसलिए होता है सकट चौथ व्रत

ज्योतिषाचार्या रुचि कपूर के अनुसार सकट चौथ का व्रत विशेष रूप से संतान की लंबी उम्र, सुरक्षा और परिवार की खुशहाली के लिए रखा जाता है। माताएं अपनी संतान के सुख, समृद्धि और लंबी आयु के लिए यह निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन तिल से बनी चीजों का भोग भगवान श्रीगणेश को लगाया जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है।

सकट चौथ 2026 चंद्रोदय का समय

दिल्ली रात में 9 बजकर 34 मिनट
जयपुर रात में 9 बजकर 3 मिनट
पटना रात में 8 बजकर 25 मिनट
मेरठ रात में 8 बजकर 52 मिनट
पुणे रात में 9 बजकर 20 मिनट
नासिक रात 9 बजकर 18 मिनट
नोएडा रात में 8 बजकर 54 मिनट
गाजियाबाद रात में 8 बजकर 54 मिनट
मुंबई रात में 9 बजकर 24 मिनट
अहमदाबाह रात में 8 बजकर 20 मिनट
आगरा रात में 8 बजकर 53 मिनट
लखनऊ रात में 8 बजकर 41 मिनट
मथुरा रात में 8 बजकर 55 मिनट
इंदौर रात में 9 बजकर 7 मिनट
चैन्नई रात में 8 बजकर 59 मिनट

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!