Hindi Newsधर्म न्यूज़Sakat Chauth 2026: Ganesh Ji Upay Remedies to Remove Problems and Fulfill Wishes
सकट चौथ पर करें ये उपाय, भगवान गणेश की बरसेगी कृपा

सकट चौथ पर करें ये उपाय, भगवान गणेश की बरसेगी कृपा

संक्षेप:

Sakat Chauth 2026: सकट चौथ का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से किए गए उपायों से व्यक्ति के जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और रुके हुए काम भी बनने लगते हैं।

Jan 05, 2026 07:58 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Sakat Chauth Upay : सकट चौथ का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से किए गए उपायों से व्यक्ति के जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और रुके हुए काम भी बनने लगते हैं। सकट चौथ हर महीने आने वाली संकष्टी चतुर्थी में सबसे खास मानी जाती है, जो माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पड़ती है। इस दिन भगवान गणेश और सकट माता की पूजा की जाती है। माताएं विशेष रूप से अपने पुत्रों की रक्षा, तरक्की और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। माना जाता है कि सकट चौथ पर किए गए उपाय बहुत जल्दी फल देते हैं। आइए जानते हैं सकट चौथ के दिन क्या उपाय करें-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1. जीवन में खुशियां और सकारात्मकता बढ़ाने का उपाय

अगर आप चाहते हैं कि जीवन में छोटी-छोटी खुशियां बनी रहें और मन प्रसन्न रहे, तो सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू अर्पित करें। पूजा के बाद बचे हुए लड्डू छोटी कन्याओं में बांटें और उनका आशीर्वाद लें।

2. बच्चों की सुरक्षा और उन्नति के लिए उपाय

संतान की प्रगति और जीवन की गति को सही बनाए रखने के लिए पूजा के समय हल्दी की एक गांठ लें, उसे कलावे में बांधकर पूजा स्थल पर रखें। पूजा पूरी होने के बाद उस हल्दी को पानी से पीसकर बच्चे के मस्तक पर तिलक लगाएं।

3. चल रही परेशानियों से मुक्ति पाने का उपाय

अगर जीवन में कोई समस्या लंबे समय से परेशान कर रही है, तो सकट चौथ के दिन तिल और गुड़ के लड्डू बनाएं। भगवान गणेश की विधिवत पूजा कर उन्हें भोग लगाएं और बाद में वही लड्डू परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांट दें।

ये भी पढ़ें:सकट चौथ पर बन रहे हैं 4 शुभ योग, इस तरह करें पूजा तो मिलेगा पूरा फल

4. घर में सुख-शांति बनाए रखने का उपाय

परिवार में शांति और आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए पूजा के समय दोनों हाथों में लाल फूल लेकर भगवान गणेश को अर्पित करें। फूल चढ़ाते समय “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जप जरूर करें।

5. संतान की तरक्की और सम्मान के लिए उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आगे बढ़े और समाज में उसका मान-सम्मान बढ़े, तो सकट चौथ के दिन बच्चे के हाथों से मंदिर में तिल का दान करवाएं और गणेश जी का आशीर्वाद लें।

6. सभी मनोकामनाएं पूरी करने का उपाय

इच्छाओं की पूर्ति के लिए भगवान गणेश को रोली और चंदन का तिलक लगाएं और 11 बार इस मंत्र का जप करें-

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

7. नौकरी में पदोन्नति के लिए उपाय

अगर आप नौकरी में ऊंचा पद या तरक्की चाहते हैं, तो सकट चौथ के दिन आठ मुखी रुद्राक्ष की विधिवत पूजा कर उसे गले में धारण करें।

ये भी पढ़ें:सूर्य, बुध और शुक्र मकर राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा

8. अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपाय

स्वास्थ्य लाभ के लिए एक पान का पत्ता लें और उसके बीच में रोली से स्वस्तिक चिन्ह बनाएं। इसे भगवान गणेश को अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।

9. धन-धान्य और समृद्धि बढ़ाने का उपाय

घर में धन और समृद्धि बढ़ाने के लिए भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं और उनके सामने घी का दीपक जलाएं।

10. कार्यक्षेत्र में सफलता पाने का उपाय

अगर आप अपने कामकाज में मनचाही सफलता चाहते हैं, तो पूजा के दौरान भगवान गणेश को एक कपूर और छह लौंग अर्पित करें। साथ ही एक कलावा उनके चरणों में रखें। पूजा के बाद उसी कलावे को अपने हाथ में बांध लें।

11. नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय

अगर घर में नकारात्मकता महसूस होती है, तो सकट चौथ के दिन सफेद रंग के गणपति जी की मूर्ति की स्थापना करें। विधि-विधान से पूजा कर संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

12. दांपत्य जीवन में सुख बढ़ाने का उपाय

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए दो बेसन के लड्डू, थोड़ा तिल, चावल, मेवा और एक फल- इन सभी को अलग-अलग पांच पोटली में बांध लें। भगवान गणेश के मंदिर जाकर “श्री गणेशाय नमः” मंत्र बोलते हुए एक-एक करके ये सभी चीजें अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!