धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 14 से 20 जून तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dhanu Saptahik Rashifal: 14 जून से 20 जून के बीच धनु राशि वालों के रिश्ते पहले से और ज्यादा सुलझते दिखेंगे। बिजनेस में लाभ के संकेत है। जानें इस हफ्ते आपको किन मामलों में सतर्क रहना है?

धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 14 से 20 जून तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Dhanu Rashi Ka Rashifal, Sagittariua Weekly Saptahik Horoscope: Dhanu Rashi Ka Rashifal, Sagittariua Weekly Saptahik Horoscope: 14 जून से 20 जून यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए कुल मिलाकर सकारात्मक रहने वाला है। कई पुराने काम पूरे होने की संभावना है। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हो सकते हैं और कुछ लोगों का रिश्ता शादी की दिशा में आगे बढ़ सकता है। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा और उनकी वजह से इस हफ्ते आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन छोटी-मोटी दिक्कतों को नजरअंदाज ना करें। हफ्ते की शुरुआत और मध्य अच्छे रहेंगे। वहीं अंत में जल्दबाजी और लापरवाही से बचना है। किसी भी काम को इस हफ्ते सोच-समझकर करें।

धनु राशि लव राशिफल

लव लाइफ के लिए ये हफ्ता काफी अच्छा जाने वाला है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो आपसी समझ और भरोसे के साथ ये सही दिशा में आगे बढ़ेगा। आपके रिश्ते को घरवालों की मंजूरी मिलने के पूरे चांस हैं। वहीं शादीशुदा लोगों को पार्टनर का पूरा साथ मिलने वाला है। साथ में क्वालिटी टाइम बिताएंगे जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। हफ्ते के मध्य में प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने से बचें। समझदारी से फैसले लेंगे तो ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

धनु राशि करियर राशिफल

करियर इस हफ्ते सही रफ्तार में आगे जाएगा। ऑफिस में आपका काम और फैसलों की तारीफ होगी। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। बस ध्यान रखें कि आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। हालांकि अंत में जीत आपकी ही होगी। काम से जुड़ी चीजों में सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा और नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोग किसी नए काम में हाथ डाल सकते हैं जिसमें आगे चलकर लाभ होगा।

धनु राशि का फाइनेंस राशिफल

इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति बहुत सही रहने वाली है। बिजनेस में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। समझदारी से लिए गए फैसले आपको फायदा देंगे। अगर निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले सारी चीजों की जानकारी जरूर लें। फालतू के खर्चे से बचें। ऐसे में बचत सही तरीके से कर पाएंगे। इस हफ्ते कहीं से आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कुल मिलाकर 14 से 20 जून तक वाला समय पैसों के मालमे में सही जाएगा।

धनु राशि का हेल्थ राशिफल

इस हफ्ते आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हो सकता है कि आपको पूरे हफ्ते थकान या फिर हल्की कमजोरी सी महसूस हो। हफ्ते के आखिरी दिनों में चोट लगने फिसलने या फिर छोटी दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय थोड़ा सतर्क रहें। रिस्क वाले काम से बचें। आराम करें। टाइम पर खाना खाएं। देर रात स्नैक्स वगैरह ना लें। जल्दी सोने की आदत डालें। पानी खूब पिएं। अपने रूटीन में एक्सरसाइज जरूर शामिल करें।

धनु राशि के लिए सलाह

इस हफ्ते पास में पीले रंग की कोई वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा। कोई भी जरूरी फैसला लेते वक्त जल्दबाजी ना करें। मन को शांत रखें और उसी हिसाब से फैसलें। लोगों के साथ प्यारा व्यवहार रखें। ओवरथिंकिंग ना करें।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!