धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 24 से 30 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share

Sagittarius Weekly Horoscope Dhanu Rashi ka Rashifal 24-30 May 2026: राशि चक्र की यह नवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है। जानें नया हफ्ता धनु राशि वालों के लिए कैसा होगा?

धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 24 से 30 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Sagittarius Weekly Horoscope Dhanu Saptahik Rashifal 24-30 May 2026, धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए नया हफ्ता हर मामले में बेहतर साबित होगा। हफ्ते की शुरुआत में कुछ मामलों में रुकावटें या देरी देखने को मिल सकती है। हो सकता है कि किसी जरूरी काम को पूरा करने में उम्मीद से ज्यादा समय लग जाए, जिसकी वजह से मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। कहीं यात्रा करने वाले हैं तो सावधान रहें। हालांकि हफ्ते के मध्य में स्थितियां बदलती दिखेंगी। आपकी हर एक कोशिश का रिजल्ट अच्छा ही होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कई काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। धैर्य और समझदारी फैसले लेंगे तो फायदा होगा।

आगे पढ़ें धनु राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल-

धनु राशि का लव साप्ताहिक राशिफल

लव लाइव के लिए ये हफ्ता ठीक रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। वहीं पुराना मनमुटाव दूर हो सकता है। हालांकि सावधानी बरतनी होगी क्योंकि गलतफहमी पैदा होने के चांस हैं। कोशिश करें कि आप अपनी फीलिंग्स को सही तरीके से शेयर कर पाएं। शादीशुदा लोगों को पार्टनर को पूरा सपोर्ट मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। घर का माहौल भी इस हफ्ते अच्छा होगा। सिंगल लोग भी जल्द ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं जो हर बात को समझने की पूरी कोशिश करेगा।

धनु राशि का करियर साप्ताहिक राशिफल

करियर और बिजनेस में इस हफ्ते अच्छी-खासी ग्रोथ देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना हो सकती है और सीनियर्स को सपोर्ट मिलने की संभावना है। कुछ लोग इस हफ्ते नई जिम्मेदारी हाथ में ले सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में थे, उन्हें नया मौका मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों की नई डील क्रैक हो सकती है। वहीं जो लोग लंबे समय से किसी जरूरी काम के पूरे होने का इंतजार कर रहे थे उन्हें इस हफ्ते राहत मिल सकती है। किसी यात्रा के जरिए करियर में फायदा मिलने के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि का फाइनेंशियल साप्ताहिक राशिफल

पैसों के मामले में ये हफ्ता काफी संतुलित रहेगा। इनकम के नए सोर्स मिलेंगे। कोई पुराना निवेश अब लाभ दिलाएगा। घर-परिवार से जुड़ा खर्चा बढ़ेगा। बस आप खर्चे और बचत के बीच सही तालमेल बिठाकर रखें। कोई बड़ा निवेश करना है तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से इस बारे में सलाह लें। सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करेंगे तो आगे चलकर लाभ मिलेगा। बस इस हफ्ते पैसों के लेनदेन से बचें।

धनु राशि का स्वास्थ्य साप्ताहिक राशिफल

स्वास्थ्य के लिहाज से ये हफ्ता सही होगा लेकिन लापरवाही ना करें। काम के प्रेशर की वजह से थकान, तनाव या फिर नींद की कमी महसूस हो सकती है। अपना रूटीन संतुलित रखने की कोशिश करें। खाना समय पर खाएं। पानी खूब पिएं। रोज योग या फिर एक्सरसाइज के लिए समय जरूर निकालें। स्क्रीन टाइमिंग कम करें। जरूरत लगे तो डॉक्टर की सलाह लेने में ना हिचकिचाएं। इस हफ्ते गाड़ी चलाते वक्त ध्यान रखें।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!