Hindi Newsधर्म न्यूज़Sagittarius weekly Horoscope dhanu saptahik rashifal 16-22 november 2025 future predictions
धनु साप्ताहिक राशिफल : धनु राशि वालों के लिए 16 से 22 नवंबर तक का समय कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

धनु साप्ताहिक राशिफल : धनु राशि वालों के लिए 16 से 22 नवंबर तक का समय कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

संक्षेप:

Sagittarius Horoscope Rashifal 2025 Future Predictions: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है। आइए जानते हैं, 16 से 22 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Nov 16, 2025 06:22 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Sagittarius Weekly Horoscope, धनु साप्ताहिक राशिफल (16-22 नवंबर 2025): इस हफ्ते आपको रिश्तों में खुलकर अपनी बात कहनी होगी, क्योंकि आपकी एक्सप्रेसिवनेस ही रिश्तों को बेहतर बनाएगी। काम में नए चैलेंज आएंगे, जो आपकी प्रोफेशनल क्षमता को परखेंगे और आपको खुद को साबित करने का अच्छा मौका देंगे। हफ्ते के दौरान कुछ जरूरी आर्थिक फैसले भी लेने पड़ सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। प्यार में संतुलित रहना फायदेमंद होगा और ऑफिस में आपका शांत, प्रोफेशनल रवैया आपके पक्ष में काम करेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी और सेहत भी सामान्य रूप से पॉजिटिव दिख रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लव राशिफल: इस हफ्ते एक पुराना प्यार, जिसे आप लंबे समय से भूल चुके थे लेकिन दिल में कहीं बचा हुआ था, अचानक आपकी जिंदगी में फिर से लौट सकता है। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं तो इस पुराने कनेक्शन से दूरी बनाकर रखना ही सही रहेगा, ताकि आपका वर्तमान रिश्ता प्रभावित न हो। इस हफ्ते आपको धैर्य से सुनने की जरूरत होगी, क्योंकि ईगो क्लैश की स्थिति बनेगी और पार्टनर कुछ बातों पर अड़ सकता है, जिससे आपकी नाराजगी बढ़ सकती है। अनमैरिड कपल के लिए प्रेग्नेंसी का योग बन रहा है, इसलिए सावधानी जरूरी है, जबकि शादीशुदा लोगों के लिए यह सुखद संकेत होगा।

ये भी पढ़ें:वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : 16 से 22 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?

करियर राशिफल: करियर के मामले में यह हफ्ता बारीकियों पर ध्यान देने वाला रहेगा। ऑफिस में ईगो से जुड़े मुद्दे सामने आ सकते हैं और आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लानी होगी। कुछ नए तकनीकी प्रोजेक्ट्स ऐसे मिलेंगे, जिनके लिए आपको अपनी स्किल्स पर फिर से काम करना पड़ेगा। जो लोग विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें वहां नौकरी का अच्छा मौका मिल सकता है। करीबी रिश्तेदार भी काम या पढ़ाई में आपकी सहायता कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह हफ्ता काफी अनुकूल है। बिजनेस करने वाले लोग कारोबार को बढ़ाने के बारे में गंभीर होंगे और हफ्ता उनके लिए सही समय लेकर आया है।

आर्थिक राशिफल: धन की स्थिति ठीक रहेगी और पैसा भी आएगा, जिससे आप अपने पुराने बकाये और लोन चुकाने में सक्षम होंगे। आप शेयर बाजार या स्पेक्युलेटिव बिजनेस में निवेश करने का सोच सकते हैं, लेकिन बड़ा कदम उठाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी होगा। अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट्स के साथ लेन-देन या बातचीत करते समय सतर्क रहें क्योंकि फाइनेंशियल गलतफहमी की संभावना है।

ये भी पढ़ें:कुंभ वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 16 से 22 नवंबर तक का राशिफल

स्वास्थ्य राशिफल: सेहत सामान्य रहेगी, हालांकि कुछ छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं। आपको मुंह या ओरल हेल्थ से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। बच्चों को आंख और नाक से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। बुजुर्गों के लिए हाई ब्लड प्रेशर और फेफड़ों की परेशानी बढ़ सकती है इसलिए डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है। इस हफ्ते डाइट से ज्यादा तेल, फैट और शुगर हटाएं और सुबह हल्का योग या स्ट्रेचिंग करें, जो शरीर में ऊर्जा और ताजगी लाएगी।

धनु राशि के गुण:

सकारात्मक: ज्ञानी, व्यावहारिक, साहसी, सुंदर, ऊर्जावान, जिंदादिल, आशावादी

नकारात्मक: भूलने वाले, लापरवाह, चिड़चिड़े

प्रतीक: धनुर्धारी

तत्व: अग्नि

शुभ अंग: जांघें व यकृत

ग्रह स्वामी: बृहस्पति

शुभ दिन: गुरुवार

शुभ रंग: हल्का नीला

शुभ अंक: 6

शुभ रत्न: पीला पुखराज

स्वाभाविक मेल: मेष, सिंह, तुला, कुंभ

अच्छा मेल: मिथुन, धनु

सामान्य मेल: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर

कम मेल: कन्या, मीन

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!