Hindi Newsधर्म न्यूज़sagittarius weekly horoscope 8-14 february 2026 sapthahik dhanu rashifal future predictions
धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8 से लेकर 14 फरवरी तक का समय?

धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8 से लेकर 14 फरवरी तक का समय?

संक्षेप:

Sagittarius Weekly Horoscope, Dhanu Rashi Ka Rashifal: राशि चक्र में धनु नवे नंबर पर आता है। इसका ग्रह स्वामी बृहस्पति यानी गुरु होता है। जानें 8 से 14 फरवरी का समय इस राशि के जातकों के लिए कैसा होगा?

Feb 07, 2026 08:57 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Sagittarius Weekly Horoscope 8-14 February 2026, धनु साप्ताहिक राशिफल: इस पूरे हफ्ते पार्टनर से टकराव की स्थिति हो तो इसे आगे ना बढ़ने दें। पार्टनर को अपना समय दें। प्रोफेशनल लाइफ में ईगो को अपने फैसलों पर हावी ना होने दें। इससे जिंदगी में शांति बनी रहेगी। लव लाइफ आपकी ठीक चलेगी लेकिन इस हफ्ते ऑफिस में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। सोच-समझकर ही इन्वेस्टमेंट का रिस्क लें। हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 8-14 फरवरी तक का समय?

धनु राशि के लिए इस सप्ताह का लव राशिफल कैसा रहेगा?

लव लाइफ में हो सकता है कि आपको इस हफ्ते हल्की-फुल्की गलतफहमियां हो। अगर आप समय से सब कुछ संभाल लेंगे तो चीजें ठीक भी हो जाएंगी। अपनी क्रिएटिविटी से पार्टनर का दिल जीतने की कोशिश करें। कोशिश करें कि आप पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएं। इस हप्ते एक्स से मुलाकात होने की संभावना है। इस बात के ज्यादा चांस हैं कि आप लोगों के बीच सुलह भी हो जाए। हालांकि ध्यान रखें कि इन सबके बीच आपका मौजूदा रिश्ता ना खराब हो। सिंगल लड़कियों को ऑफिस या फिर किसी इवेंट में प्रपोजल मिलने की संभावना है। विवाहित महिलाओं के लिए गर्भधारण के योग बन रहे हैं।

धनु राशि के लिए इस सप्ताह का करियर राशिफल कैसा रहेगा?

टीम मैनेजर के लिए ये हफ्ता सही जाने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और ये सही दिशा में जाएगी। इससे आपकी कंपनी को भी फायदा होगा। वहीं जो लोग नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं, वो जॉब पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल जरूर अपडेट कर दें। अगर ऑफिस में काम का प्रेशर महसूस हो तो इसे पॉजिटिव सोच के साथ ही संभालें। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को ज्यादा ट्रैवल करना पड़ सकता है। आईटी मैनेजर्स को इस हफ्ते क्लाइंट को इम्प्रेस करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। बिजनेस से जुड़े लोग नए आइडिया पर इस हफ्ते काम शुरू कर सकते हैं।

धनु राशि के लिए इस सप्ताह का मनी राशिफल कैसा रहेगा?

पैसों का मैनेजमेंट जरूरी है। ऐसे में पैसे संभलकर ही खर्च करें। किसी से भी लेनदेन के वक्त सावधानी जरूर बरतें। जो लोग ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। कुछ लोगों को लंबे वक्त से अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं, ऐसे में पैसे से संबधित दिक्कतें सुलझेगी। बिजनेस से जुड़े लोग नई साझेदारी बनाने में सफल हो पाएंगे। इससे बिजनेस को ज्यादा फायदा होगा। स्टूडेंट्स को फीस भरनी होगी। कुछ दोस्त या फिर रिश्तेदार आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं।

ये भी पढ़ें:कर्क साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 8-14 फरवरी तक का समय?
ये भी पढ़ें:फरवरी में लगने वाला है 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, इस दौरान ना करें ये काम
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में हैं ये 3 लकी निशान? रातों रात बदलेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:नेम एस्ट्रोलॉजी: प्यार के मामले में अनलकी होते हैं P नाम वाले लोग, जानें खूबियां
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: मुख्यद्वार भगवान गणेश की मूर्ति रखनी चाहिए या नहीं?

धनु राशि के लिए इस सप्ताह का हेल्थ राशिफल कैसा रहेगा?

अपनी हेल्थ को लेकर इस हफ्ते सतर्क रहें। जिन लोगों को लंग्स से जुड़ी दिक्कत हैं, उनकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। कुछ महिला जातकों को स्किन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। हल्की-फुल्टी चोट लगने की संभावना है। ऐसे में सतर्क रहें। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को दिक्कत हो सकती है। बच्चों का ध्यान रखें क्योंकि उन्हें खेलते वक्त चोट लग सकती है। रात में टू व्हीलर चलाते वक्त ध्यान रखें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!