धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए 31 मई से 6 जून तक का समय कैसा रहेगा?
Sagittarius Weekly Horoscope 31 May-6 June 2026 dhanu rashi saptahik rashifal: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Sagittarius Weekly Horoscope 31 May-6 June 2026 dhanu rashi saptahik rashifal, धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए इस सप्ताह सपोर्ट महत्वपूर्ण है। चुनौतियों को विकास के अवसर के रूप में स्वीकार करें। आपके सामने अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के अवसर मौजूद हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह के रिश्ते अप्रत्याशित लेकिन सकारात्मक मोड़ ले सकते हैं।
धनु राशि वालों के लिए 31 मई से 6 जून तक का समय कैसा रहेगा?
धनु राशि का सप्ताह का लव राशिफल कैसा रहेगा?
इस सप्ताह की प्रेम की स्थिति मिली-जुली कही जाएगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत ध्यान से चलना होगा, क्योंकि पार्टनर के साथ कुछ कहा-सुनी या तू-तू मैं-मैं होने के संकेत मिल रहे हैं। सप्ताह के मध्य में प्रेम संबंधों के लिए समय अत्यंत शुभकारी साबित होगा। पंचमेश स्वयं पंचम भाव में बैठे हैं और वे धनिष्ठा नक्षत्र में हैं, तो यह एक अच्छी स्थिति है। इस समय आप पूरी तरह प्रेम के वश में हैं और रिश्तों को लेकर अच्छे व सही डिसीजन ले पा रहे हैं। आपके लिए सप्ताह का अंत समय भी आपके रिश्तों के लिए अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि का सप्ताह का करियर राशिफल कैसा रहेगा?
इस सप्ताह में करियर की ओवरऑल स्थिति आपकी काफी अच्छी बनी हुई है। धनु राशि के जातकों के लिए व्यापार में किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम के संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे सहकर्मियों की तलाश करें, जिनकी स्किल्स आप से मेल खाती हों और ग्रुप सेटिंग में लीडर की भूमिका में कदम रखने से न डरें।
धनु राशि का सप्ताह का धन राशिफल कैसा रहेगा?
इस सप्ताह की शुरुआत में धन हानि का संकेत बना हुआ है। इसलिए शुरुआत में आपको निवेश से पूरी तरह बचना चाहिए। सप्ताह का मध्य भाग आपके निवेश के लिए अत्यंत शुभकारी रहेगा। अगर कोई इन्वेस्टमेंट करना है तो यही समय सबसे बेस्ट है। इस सप्ताह का अंत भी निवेश के लिहाज से हानिप्रद रहेगा। इसलिए आपको केवल मध्य में ही निवेश करना है, शुरुआत और अंत में निवेश बिल्कुल मत करिए।
धनु राशि का सप्ताह का सेहत राशिफल कैसा रहेगा?
सेहत की जो इस सप्ताह की स्थिति है वह बहुत अच्छी है। अभी किसी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं दिखाई पड़ रही है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा द्वादश (बारहवें) भाव में रहेंगे, जिसके कारण सिरदर्द और आंखों में दर्द इत्यादि की समस्या हो सकती है। सप्ताह के मध्य की आपकी स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छी हो जाएगी। गुरु जब अष्टम भाव में जाएंगे तो थोड़ी परेशानी के संकेत होंगे, लेकिन चंद्रमा उस समय आपके लग्न (प्रथम भाव) में आ चुके रहेंगे। इसलिए कोई बड़ी परेशानी आपको नहीं होगी। हालांकि, जब गुरु अष्टम भाव में जाएंगे तो वहां से थोड़ी सी प्रॉब्लम जरूर दिखाई पड़ेगी, लेकिन फिलहाल कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है। सप्ताह का अंत आपके लिए अच्छा होगा, लेकिन आपको अपने मुंह का ध्यान रखना होगा क्योंकि आप थोड़े से मुख रोग (ओरल प्रॉब्लम) के शिकार हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


