धनु साप्ताहिक राशिफल : धनु राशि वालों के लिए 17 से 23 मई तक का समय कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल
Sagittarius Horoscope Rashifal 2026 Future Predictions: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है। आइए जानते हैं, 17 से 23 मई 2026 तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Sagittarius Weekly Horoscope, धनु साप्ताहिक राशिफल (17-23 मई 2026): धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी पॉजिटिव रहने वाला। यह सप्ताह आपको उत्साह, ऊर्जा और प्रगति देने वाला रहेगा। अंत में थोड़ा सावधानी रखना जरूरी होगा ताकि किसी विवाद या परेशानी से बचा जा सके। शुरुआत में सेहत सही रहेगा, लेकिन अंत तक कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस सप्ताह गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
धनु राशि का लव राशिफल
यह सप्ताह आपके रिश्तों में मधुरता और नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव पहले से ज्यादा मजबूत होगा, जिससे आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपसी विश्वास भी बढ़ेगा, जिससे रिश्ते में स्थिरता आएगी। प्रेमी-प्रेमिका के लिए मुलाकात के खास अवसर बन सकते हैं, जिससे पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और रिश्ता और गहरा होगा। आप अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे, जिससे रिश्ते में पारदर्शिता आएगी। संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। घर का वातावरण सकारात्मक और आनंदमय बना रहेगा। यह समय अपने रिश्तों को मजबूत करने, साथ में समय बिताने और छोटी-छोटी खुशियों को साझा करने के लिए बेहद शुभ है।
धनु राशि का करियर राशिफल
करियर के क्षेत्र में यह समय आपके लिए प्रगति और सीखने के नए अवसर लेकर आएगा। युवा वर्ग को अपने कौशल को निखारने और आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। अनुभवी लोगों और बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके निर्णयों को सही दिशा देगा, जिससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और समर्पण आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए भी समय लाभकारी है। व्यापार में अच्छी वृद्धि के संकेत हैं और आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बना पाएंगे। सप्ताह का मध्य विशेष रूप से शुभ रहेगा, जब कोई महत्वपूर्ण सौदा या अवसर आपके पक्ष में जा सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
धनु राशि का आर्थिक राशिफल
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। साथ आपका पैसा घूमने-फिरने, उपहार खरीदने, बच्चों या अपनी खुशियों पर खर्च हो सकता है। खर्च करना गलत नहीं है, लेकिन केवल दिखावे के लिए पैसे खर्च करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। खर्चे पर नियंत्रण रखें। जो जरूरी हो वही शॉपिंग करें। अगर आप किसी अपने के लिए कुछ लेना चाहते हैं, तो कीमत से ज्यादा भावनाओं को महत्व दें। छोटा सा लेकिन दिल से किया गया उपहार अधिक खुशी देगा।
धनु राशि का हेल्थ राशिफल
धनु राशि वालों का स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में चोट-चपेट से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी। नियमित दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


