
धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 11 से लेकर 17 जनवरी तक का समय?
Sagittarius Weekly Horoscope, Dhanu Rashi Ka Rashifal: राशि चक्र में धनु नवे नंबर पर आता है। इसका ग्रह स्वामी बृहस्पति यानी गुरु होता है। जानें 11 से लेकर 17 जनवरी का समय इस राशि के जातकों के लिए कैसा होगा?
Sagittarius Weekly Horoscope 11-17 January 2026, धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए ये हफ्ता एनर्जी से भरपूर होगा। नए-नए आइडिया मन में आएंगे। साथ ही नए लोगों से मिलने का मौका भी मिलेगा। इस हफ्ते आप वो काम करने की कोशिश करें जो आपको वाकई में खुशी देता है। इस हफ्ते आप बहुत कुछ नया सीखने वाले हैं। नए एक्सपीरियंस मिलेंगे। इस हफ्ते कोई नया शौक अपनाने की कोशिश करें। कोई नया हुनर सीखें। अच्छे लोगों से बातें करें। अपने काम में क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करें। पैसों के मामले में सही बैलेंस बनाए रखना जरूरी है।
धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 11-17 जनवरी तक का समय?
लव राशिफल
ये हफ्ता धनु राशि वालों की लव लाइफ के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी लाइफ में प्यार भरे कई पल आने वाले हैं। पार्टनर के साथ खुलकर बातें करें। अपनी बात प्यार से रहें और उनकी बातों को ध्यान से सुनें। अगर आप सिंगल हैं तो इस हफ्ते किसी से दोस्ती हो सकती है। अगर आप रिश्ते में पहले से ही हैं तो पार्टनर के साथ समय बिताने की प्लानिंग करें। बाहर घूमने जाएं। अपने छोटे-छोटे जेस्चर से उन्हें प्यार जताएं।
करियर राशिफल
ऑफिस में अपनी क्रिएटिव सोच का इस्तेमाल करेंगे तो काफी फायदा होगा। टीम के साथ बैठकर नई चीजें शेयर करें और उनके सुझाव को भी सुनें। अपनी स्किल को निखारने के लिए कोई नई चीज सीखें। अगर कोई फैसला लेना हो तो जल्दबाजी ना करें। सोच-समझकर फैसला लेना सही होगा। अपना काम शुरू करने से पहले एक लिस्ट जरूर बना लें ताकि टारगेट आसानी से पूरे किए जा सकें। छोटी-छोटी सफलता का भी जश्न मनाने की कोशिश करें। टीम के लोगों को क्रेडिट देना ना भूलें।
फाइनेंशियल राशिफल
इस हफ्ते धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति सही रहने वाली है। खर्चे और बचत के बीत अच्छा बैलेंस रहेगा। बस आपको कोशिश करनी है कि छोटे-छोटे टारगेट बना लिए जाए। अगर कुछ खरीदना है तो सोच-समझकर ही लें। एक्स्ट्रा इनकम के और मौके तलाशें। आपको मिल सकते हैं। अगर कोई चीज बेचना चाहें जो अब काम की नहीं है तो आप इस हफ्ते ये काम कर सकते हैं। बस इस हफ्ते कर्जा लेने या देने से बचें। साथ ही रिस्की इन्वेस्टमेंट से भी बचना सही रहेगा। नुकसान होने के चांस ज्यादा रहेंगे। इमरजेंसी के लिए पैसा अलग निकाल लें। पैसों को लेकर कोई प्लानिंग करनी है तो परिवार से खुलकर इस बारे में बात कर सकते हैं।
हेल्थ राशिफल
इस हफ्ते धनु राशि वालों को अपना रूटीन सीरियस होकर फॉलो करने की जरूरत है। सही समय पर सोने की कोशिश करें। देर रात तक ना जागें। सीजनल फल और सब्जियां खाएं। इस हफ्ते कोशिश करें कि समय पर खाना खाएं। इस हफ्ते रोज सुबह छोटी सी वॉक कर लें। इसके बाद हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग से आराम मिलेगा। आप चाहें तो दिन में एक बार और इसे कर सकते हैं। ऐसा करेंगे तो मूड सही रहेगा और फालतू का तनाव नहीं होगा। आप चाहे तो सुबह की शुरुआत मेडिटेशन के साथ भी कर सकते हैं। अगर इस हफ्ते दर्द की समस्या होती है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)





