धनु राशिफल 9 जून 2026: एक सुखद और अवसरों से भरा दिन आपका कर रहा इंतजार, होगा धन लाभ भी
Sagittarius Horoscope Today 9 June 2026, Aaj ka dhanu rashifal: धनु राशि वालों के लिए आज एक सुनहरा और अवसरों से भरा दिन इंतजार कर रहा है। हालांकि आपको कुछ मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। पढ़ें आज 9 जून 2026 का धनु राशिफल-

Aaj ka Dhanu Rashifal, Sagittarius Daily Horoscope, धनु राशिफल 9 जून 2026: धनु राशि वालों के लिए आज भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है, इसलिए इससे बचें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। कोई बड़ा गृह कलह हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा चल रहा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है। धन की स्थिति में सुधार होगा। पढ़ें 9 जून 2026 का धनु राशि का विस्तृत राशिफल।
धनु लव राशिफल-
धनु राशि वालों के लिए रोमांटिक दिन इंतजार कर रहा है। आप अपने साथी के साथ अर्थपूर्ण बातचीत करने के अवसर पाएंगे। अपनी फीलिंग्स को खुलकर शेयर करें, जिससे तालमेल बढ़ सके और रिश्ते में नई ऊर्जा का संचार हो सके। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों के लिए रिश्ते को मजबूत करने और प्रेम में नयापन लाने के लिए अच्छा दिन है।
धनु करियर राशिफल-
धनु राशि वालों के लिए दिन करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के भरपूर अवसर मिलेंगे। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, तो आपके विचारों और राय को महत्व दिया जाएगा। सीनियर्स आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। आज मीटिंग में विचारों को खुलकर जाहिर करें और अपनी लीडिरशिप क्वालिटी को दिखाने का मौका हाथ से नहीं जाने दें। लक्ष्यों को पाने के लिए दिन अनुकूल है।
धनु आर्थिक राशिफल-
वित्तीय मामलों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ हो सकता है। आप किसी पुराने लंबित बिल का भुगतान कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिर्टन मिल सकता है। धन का आगमन होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। धन से जुड़े मामलों में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निवेश के लिए शुभ दिन है, लेकिन किसी भी बड़े निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
धनु सेहत राशिफल-
अगर आपको लंबे समय से थकान महसूस हो रही है, तो आराम मिल सकता है। दिन की शुरुआत में ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं, लेकिन शाम तक वृद्धि हो जाएगी। खाली समय का इस्तेमाल पसंदीदा अच्छी किताबों को पढ़कर या मूवी देखकर व्यतीत करें, जिससे मानसिक तनाव में राहत मिल सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता सकती है। आज स्वयं के स्वास्थ्य और करीबी लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखें।
कुल मिलाकर आज का दिन धनु राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी रहने वाला है। आज धन व करियर में अपने लक्ष्यों को आसानी से पाएंगे। नए व्यापार की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। पीली वस्तु का दान करना और भगवान विष्णु को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


