धनु राशिफल 4 जून 2026: आज इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है महंगा, पार्टनर के साथ बढ़ेगा इमोशनल अटैचमेंट
Dhanu Rashi 4 June 2026: धनु गुरु यानी बृहस्पति ग्रह की राशि है। आज यानी गुरुवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कुल मिलाकर अच्छा जाएगा लेकिन कुछ मामलों में सावधान रहना होगा। पढ़ें वृश्चिक राशि के लिए पंडित नरेंद्र उपाध्याय का भविष्यफल।

Dhanu Aaj Ka Rashifal 4 June 2026, Sagittarius Horoscope Today: 4 जून का का दिन धनु राशि वालों के लिए पॉजिटिव बदलाव लेकर आया है। बस कुछ मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। रिश्ते और करियर में चीजें आपके फेवर में होती दिख रही हैं। प्यार के मामले में दिन अच्छा जाएगा। रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी और बिजनेस के मामले में दिन सही जाएगा। पैसे और हेल्थ के मामले में थोड़ा सतर्क रहना है। पढ़िए पंडित नरेंद्र उपाध्याय का भविष्यपफल और जानिए आज इन मामलों में आपको किस तरह से सतर्क रहना है?
धनु राशि का लव राशिफल
प्यार के मामले में आज का दिन बहुत ही सही जाने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ता पहले से भी ज्यादा मजबूत होगा और आपसी समझ बढ़ेगी। रिश्ते में चल रही कोई गलतफहमी आज दूर होगी। ऐसे में पार्टनर के साथ इमोशनल अटैचमेंट भी बढ़ेगा। जो लोग नए रिश्ते की तलाश में है उनके लिए आज का दिन सही होगा। आज किसी खास इंसान से मुलाकात होने की पूरी संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सिंगल लोगों की शादी की बात हो सकती है क्योंकि अच्छे प्रपोजल आना शुरू होंगे।
धनु राशि का करियर राशिफल
नौकरी और बिजनेस के लिहाज से आज आपकी स्थिति मजबूत दिखेगी। नौकरी करने वालों को आज अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। साथ ही आपके काम की भी खूब सराहना होगी। जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन लकी साबित हो सकता है क्योंकि मुनाफा होने की पूरी संभावना है। कोई बड़ी रुकावट नहीं दिख रही है। बस अपना धैर्य बनाए रखें। अगर किसी प्लानिंग पर लंबे समय से काम कर रहे हैं तो आपको पॉजिटिव रिजल्ट ही मिलेगा।
धनु राशि का मनी राशिफल
पैसों के मामले में आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी है। आज धन हानि के संकेत दिख रहे हैं तो किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट से आज बचने की कोशिश करें। ग्रहों की स्थिति की वजह से आपके लिए आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। अगर आप किसी शेयर या फिर प्रॉपर्टी में पैसा लगाने की प्लानिंग कर रहे थे तो आज उसे टालना ही आपके लिए सही होगा। फालतू के खर्चों पर कंट्रोल करें। किसी के कहने पर हड़बड़ी में पैसा ना लगाएं। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही करें।
धनु राशि का हेल्थ राशिफल
आज हेल्थ के लिहाज से दिन थोड़ा फेवर में नहीं होगा। हालांकि दिन भर सुस्ती बनी रहेगी। अगर सांस संबंधी कोई दिक्कत है तो नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। रूटीन सही से फॉलो करें। मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे। खाना ठीक से समय पर खाएं। बाहरी चीजों का सेवन कम ही करें। देर रात में स्नैक्स वगैरह खाने से बचें। पानी खूब पिएं। अगर काम के प्रेशर की वजह से तनाव हो तो कुछ देर संगीत सुनें या फिर किसी करीबी दोस्त से बात करें। जब आप ठीक से रेस्च कर लेंगे तो पहले से बेहतर महसूस होगा। बस किसी भी तरह के संकेत को नजरअंदाज ना करें। समय पर चीजों पर ध्यान देंगे तो आगे चलकर कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


