धनु राशिफल 3 जून 2026: आज घर में बन सकती है तनाव की स्थिति, इन्वेस्टमेंट के लिए है अच्छा समय
Sagittarius Rashi 3 June 2026: गुरु ग्रह की राशि धनु राशिचक्र में नवें नंबर पर आती है। आज बुधवार का दिन धनु राशि वालों के लिए लव, करियर, मनी और हेल्थ के लिए कैसा होगा? जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से।

Dhanu Aaj Ka Rashifal 3 June 2026, Sagittarius Horoscope Today: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। ज्यादातर चीजें आज आपके ही फेवर में होती दिखेंगी। मन में हर चीज के लिए एक्साइटमेंट होगा और आपको कई मामलों में रिजल्ट अच्छा ही मिलेगा। नौकरी से लेकर बिजनेस और लव लाइफ आज सही ट्रैक पर होंगे। परिवार में बस किसी छोटी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि समझदारी से काम लेंगे तो सब सही होगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा जाएगा। पंडित नरेन्द्र उपाध्याय से जानें आज का पूरा राशिफल।
धनु राशि का लव राशिफल
लव लाइफ लिए समय बहुत अच्छा है। रिश्ता नया हो या फिर पुराना आपको खुशी जरूर मिलेगी। पार्टनर के साथ रिश्ता अब मजबूत होता चला जाएगा और आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। शादीशुदा लोगों को पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बस घर-परिवार की कुछ बातों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। ऐसे में एक-दूसरे की स्थिति को समझे और गुस्सा करने की बजाय शांति से हर बात समझने और समझाने की कोशिश करें।
धनु राशि का करियर राशिफल
आज करियर के मामले में सब कुछ सही होगा। आपकी मेहनत को अब नोटिस किया जाएगा। रिजल्ट पॉजिटिव होगा। ऐसे में ऑफिस में आपकी इमेज अच्छी बनेगी। अगर आप नया काम करने की सोच रहे हैं तो ये समय सही होगा। सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सही है। कोई डील पूरी हो सकती है। वहीं स्टूडेंट के लिए भी समय फेवर में रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु राशि का मीन राशिफल
आज पैसों के मामले में आपकी स्थिति सही रहने वाली है। अगर इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है क्योंकि इससे जुड़ा कोई भी फैसला आपके ही फेवर में आएगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। बस कहीं पर भी पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी लें। समझदारी से काम लेंगे तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। अगर किसी को उधार देना है तो हर चीज पर क्लैरिटी ले लेंगे तो सही होगा। जरूरी चीजों पर ही खर्चा करें। बचत और खर्चे के बीच सही बैलेंस होना जरूरी है।
धनु राशि का हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज आपका दिन अच्छा जाएगा। अंदर से आप काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज चंद्रमा की स्थिति आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगी। बस छोटी-मोटी दिक्कतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। समय पर खाना खाने की कोशिश करें। हेक्टिक शेड्यूल के बीच रेस्ट जरूर करें। आंखों को आराम दें। रूटीन को बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करें। कुल मिलाकर आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


