धनु राशिफल 23 मई 2026: प्रेम के मामले में ग्रहों का मिलेगा पूरा सहयोग, सोच-समझकर करें निवेश, पढ़ें पूरा राशिफल
Sagittarius Horoscope Rashifal 23 May 2026 Future Predictions: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है। आइए जानते हैं, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन।

Sagittarius Horoscope Rashifal 23 May 2026, धनु राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में भरपूर खुशियां और मानसिक संतोष लेकर आने वाला है। सप्तम भाव के लग्नेश आपके दांपत्य और प्रेम संबंध को नई मजबूती दे रहे हैं, जिससे आपसी रिश्तों में सिर्फ और सिर्फ आनंद बना रहेगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन रिश्ते को आधिकारिक नाम देने या प्रपोज करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। करियर के मामले में भी स्थितियां आपके पक्ष में हैं, जहां आप बिना किसी बाधा के अपने काम में प्रोग्रेस करेंगे। बस आज के दिन अष्टम भाव के चंद्रमा के कारण आपको दो चीज़ों पर विशेष ध्यान देना है, पहला, सीने में भारीपन जैसी शारीरिक तकलीफ को अनदेखा नहीं करना है और कोई रिस्क नहीं लेना है, दूसरा, धन के निवेश में बिना सोचे-समझे आगे नहीं बढ़ना है। आज के दिन की शुभता को और बढ़ाने तथा चंद्रमा के कड़े प्रभाव को शांत करने के लिए भगवान विष्णु की आराधना करें और उन्हें पीले फूल या चने की दाल अर्पित करें।
धनु लव राशिफल
आपके प्रेम और आपसी संबंधों के लिहाज से यह समय बहुत ही खूबसूरत और यादगार साबित होने वाला है। वर्तमान में आपके प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है और आप दोनों अपने रिश्ते में बहुत सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस समय आपकी वैचारिक स्थिति इतनी शानदार और मैच्योर हो चुकी है कि आपके और आपके लव मेट के बीच का तालमेल देखने लायक है। आप दोनों की सोच में एक गजब की एकरूपता आ गई है, जिसके कारण किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आप दोनों बिल्कुल सेम डिसीजन पर बड़ी आसानी से एग्री हो जा रहे हैं। आपसी मतभेद पूरी तरह से समाप्त हो चुके हैं। वहीं, जो लोग सिंगल हैं और जिनके दिमाग में इस समय किसी को लेकर कुछ चल रहा है, जो लगातार डेटिंग इत्यादि कर रहे हैं, उनके लिए यह बिल्कुल सही समय है। आप बिना किसी झिझक के अब नए प्रेम के रिश्ते में आ जाइए, ग्रहों का पूरा सहयोग है और किसी भी तरह की कोई प्रॉब्लम वाली बात यहां नहीं दिख रही है। इसके साथ ही, जो लोग पहले से वैवाहिक स्थिति में हैं, उनकी भी मैरिड लाइफ बहुत अच्छी चल रही है। दांपत्य जीवन में एक विशेष शुभता इस समय बनी हुई है, जिसके कारण आप अपने जीवनसाथी के साथ जीवन के हर पल को बहुत एंजॉय कर रहे हैं और भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
धनु करियर राशिफल
इस समय आपकी व्यापारिक स्थिति काफी उत्तम बनी हुई है। आपके रोजगार और काम-धंधे में किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम या बड़ी रुकावट नहीं हो रही है और आप निरंतर अपने लक्ष्यों की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यस्थल पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। व्यापार में कोई भी नया काम या बड़ा लेन-देन शुरू करने से पहले हर एक पहलू को बारीकी से एनालाइज करना आज आपकी आर्थिक सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
धनु मनी राशिफल
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। जहां तक धन के निवेश की बात है, तो आज के दिन आपको थोड़ा सा संभलकर चलने की जरूरत होगी। चूंकि अष्टम भाव का चंद्रमा गोचर में बना हुआ है और अष्टम का चंद्रमा आर्थिक मामलों में अचानक से किसी भी तरीके की परेशानी या अड़चन को देता है, इसलिए थोड़ा सा अच्छी तरह से एनालाइज करके ही आपको निवेश इत्यादि के बारे में सोचना चाहिए। जल्दबाजी में कहीं भी बड़ा धन ब्लॉक न करें।
धनु हेल्थ राशिफल
सेहत की बात करें, तो इस समय सेहत बहुत अच्छी बनी हुई है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी और लग्नेश स्वयं सारी स्थिति को बहुत अच्छे से संभाल लेंगे। हालांकि, ग्रहों के अन्य गोचर को देखें तो शनि देव की पोजीशन इस समय आपके चतुर्थ भाव यानी चौथे घर में बनी हुई है। आपको सीने में भारीपन या सांस लेने में हल्की सी तकलीफ महसूस हो सकती है। इस बात का आपको ध्यान रखना होगा और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की उचित सलाह भी लीजिएगा, लेकिन मन में किसी बड़ी परेशानी का डर मत रखिएगा। आज के दिन चूंकि चंद्रमा आपके अष्टम भाव को दर्शा रहा है, इसलिए सेहत के मामले में कोई भी लापरवाही या रिस्क मत लीजिएगा। जो सीने में भारीपन इत्यादि की बात कही गई है, उसे जरूर ध्यान में रखिएगा। चूंकि आपके रक्षक ग्रह गुरु पूरी तरह से बचाव के लिए तत्पर और बहुत स्ट्रांग हैं, तो वह आपको हर बड़ी विपत्ति से बचा जरूर लेंगे, फिर भी इस चंद्र गोचर के कारण थोड़ी टेंपरेरी यानी क्षणिक परेशानी आज के दिन संभव है।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


